भोपाल। समन्वय भवन न्यू मार्केट मे पार्श्वगायक किशोर कुमार के 94 वे जन्मदिन के अवसर पर किशोर कुमार के प्रशंसक तापस गुहा ने अपनी संस्था पलाश म्यूजिकल एवम कल्चरल वेलफेयर सोसायटी द्वारा किशोर कुमार के सदाबहार गीतों को अपनी आवाज में गाकर श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

किशोर कुमार के सुपरहिट गीत छोटी सी ये दुनिया, ख्वाब हो तुम, ये जो मोहब्बत, हाल कैसा है जनाब का, होगा थानेदार तू, जादूगर तेरे नैना, जाने कैसे कब कहां, अकेला गया था मै, दिल क्या करे, तोता मैना की कहानी, ऐसे न मुझे तुम देखो जिंदगी मिल के बताएंगे जैसे कई गीतों को तापस गुहा,रंजन कटारे ,रमेश कटारे हेमंत सिंह, अजय

मिश्रा, संतोष पाठक ,वाणी पुरोहित, आयुषी स्वामी , शैफाली सिंह ठाकुर आशीष भट्टाचार्य, सुनील सोन्हिया एवम मीता दास ने किशोर कुमार के गीतों को अपनी आवाज का जामा पहनाया
संगीत संयोजन मुकेश कटारे ,राज कुमार सक्सेना , विष्णु वर्मा, विक्की दांडे ,गौरव खरे का रहा वही साउंड इंजिनियर की भूमिका मनोज खरे ने निभाई।

मंच संचालन एंकर, कॉमेडियन विक्रांत निबोरे द्वारा किया गया कार्यक्रम में अशोक गुप्ता असाटी, सैंट्रल बैंक मैनेजर सुनील सोन्हिया, रामबाबू शर्मा, यूको बैंक के आंचलिक प्रबंधक विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित थे खचाखच भरे हॉल में उपस्थित संगीत प्रेमियों का तापस गुहा ने आभार व्यक्त किया