Let’s travel together.

जिले में 07 से 12 अगस्त तक चलेगा मिशन इंद्रधनुष का प्रथम चरण

0 97

 

रायसेन।सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 5.0 के संबंध में रायसेन में मीडिया कार्यशाला सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ दिनेश खत्री, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ सोमेन दास, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ यशपाल वाल्यान, वीसीसीएम श्री मोहित कंसल तथा प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


मीडिया कार्यशाला में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ खत्री ने बताया कि जिले में 07 अगस्त से 12 अगस्त तक सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान का प्रथम चरण चलाया जाएगा। जिसमें टीकाकरण से छूट हुए बच्चों तथा गर्भवती माताओं को टीका लगाया जाएगा। जिले में सभी ग्रामों एवं शहरों के वार्डो में आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर टीकाकरण से छूटे हुए बच्चों एवं गर्भवती माताओं का चिन्हांकन किया गया है।

उन्होंने बताया कि जिले में 0 से 01 वर्ष तक के 1836 बच्चे, 01 से 02 वर्ष तक के 1395 बच्चे, 02 से 05 वर्ष तक के 1213 बच्चे तथा 815 गर्भवती माताओं को चिन्हांकित किया गया है, जिनका टीकाकरण करके युविन पोर्टल में दर्ज किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811