Let’s travel together.

एम्स डॉक्टर्स एवं रायपुर पुलिस के द्वारा कार्यशाला में पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों को CPR प्रशिक्षण

0 58

 

-नेशनल बोन एंड जॉइंट डे के उपलक्ष्य मे किया गया आयोजन

सुरेन्द्र जैन रायपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक  प्रशांत अग्रवाल (भापुसे) के निर्देशन एवम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पश्चिम रायपुर  जयप्रकाश बढ़ई, पीताम्बर पटेल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रोटोकॉल,  सचिन्द्र चौबे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात,  मयंक गुर्जर (भापुसे) नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक रायपुर के मार्गदर्शन में को एम्स हॉस्पिटल रायपुर के डॉक्टरों द्वारा पुलिस विभाग के साथ मिलकर CPR प्रशिक्षण का कार्यशाला आयोजित किया गया।

उक्त कार्यशाला में थाना बल, ट्रैफिक बल एवं डायल 112 के कर्मचारियों को मिलाकर लगभग 250 पुलिस कर्मियों द्वारा हिस्सा लिया गया। प्रशिक्षण के दौरान एम्स के डॉक्टरो द्वारा बताया गया कि अचानक किसी का एक्सीडेंट होने, पानी मे डूबने अथवा हार्टअटैक आने व सांस रुक जाने पर आपातकालीन स्थिति में पीड़ित व्यक्ति के CPR देकर उनकी जान बचाई जा सकती है।

उक्त कार्यक्रम में पुलिस की ओर से श्रीमान नगर पुलिस अधीक्षक आजाद चौक श्री मयंक गुर्जर (भा.पु.से.), श्री संतराम सोनी थाना प्रभारी आमानाका , एम्स से सुरक्षा अधिकारी श्रीमती उपासना सिंह, डॉक्टर श्री आलोक अग्रवाल, श्री अतुल जिन्दल, श्री दिनेश त्रिपाठी एवं अन्य डॉक्टरो द्वारा हिस्सा लिया गया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811