सीहोर में चारपहिया मड रैली में डीजल केटेगरी में रायसेन के आदिल मोहम्मद खान ने दूसरा स्थान प्राप्त किया
सीहोर/रायसेन। मध्यप्रदेश के सीहोर में सागर चौपाल के पास पहाड़ी में पिछले दिनों हुई चारपहिया मड रैली में डीजल केटेगरी में रायसेन के आदिल मोहम्मद खान ने दूसरास्थान प्राप्त किया।
जबकि भोपाल के आमिर अल रशीद ने एक सेकेंड के अंतर से पहला और रायसेन के ही अशर सईद खां ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। सीहोर के युवाओं द्वारा करीब दस वर्षों से यह आयोजन किया जा रहा हें।

पेट्रोल केटेगरी में पहला स्थान आतिफ केसर फार्म भोपाल दूसरा यासिर खांन भौपाल और तीसरा पुरुस्कार हाजिक हसन भोपाल ने जीता।
रायसेन के प्रतिभागी आदिल मोहम्मद खान इससे पहले भी प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त कर चुके

हें।उनके पिता आसिफ मोहम्मद खान भी पहले इस तरह की प्रतियोगिताओं में शामिल होकर कई पुरुस्कार प्राप्त कर चुके हें। उन्हीं की प्रेरणा सेअब उनके बेटे आदिल इन प्रतियोगिताओं मॆं खासी शोहरत बटोंर रहें हें।
