Let’s travel together.

बुदनी को सात सौ करोड़ का मेडिकल कॉलेज और सीहोर जिला अस्पताल स्ट्रैचर विहीन-राजीव गुजराती

0 98

 

अनुराग शर्मा सीहोर

जिला मुख्यालय सीहोर,आष्टा, इछावर सहित दुरस्त अंचल सहित आधा शाजापुर जिले के मरीजों का भार उठाता है। युवा कांग्रेस प्रदेश सचिव राजीव गुजराती ने कहा कि जो कल रात के वीडियो जिला अस्पताल में मरीज को कुर्सी पर ले जाते और एक अन्य वीडियो में गोदी में मरीज को लेजाते सोशल मीडिया पर वायरल हो वह दुखद ओर निंदनीय है।

जिला अस्पताल एक ओर जहां रिफर अस्पताल बना हुआ है दूसरी ओर एक ओर जहां डिजिटल एक्स रे की फ़िल्म अस्पताल में खत्म हो गई वही रेडियोलॉजिस्ट ना होने के कारण मरीजो को सोनोग्राफी के लिए बाहर जाना पड़ता है। प्रभारी मंत्री श्री प्रभु राम चौधरी ने कई दिनों पहले जिला अस्पताल में लिफ्ट चालू कराने का निर्देश देकर गए थे वह भी आज तक चालू नही हो सकी है।जनरल ओ टी की बंद जैसे हालात है जहां किसी भी प्रकार के छोटे आपरेशन नही होते है। डिजिटल एक्सरे मशीन का बेड अस्पताल में एक टेबल की तरह इस्तेमाल हो रहा है। (जिसकी तस्वीर सलग्न है)।कांग्रेस नेता राजीव गुजराती ने कहा है कि केंद्र सरकार की नीति के अनुसार एक जिले को एक मेडिकल कॉलेज की नीति है। मेडिकल कॉलेज की सौगात यदि सीहोर जिला मुख्यालय को मिलती तो कई लाख जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओ का लाभ हो सकता था लेकिन अब सीहोर जिला मुख्यालय मेडिकल कॉलेज की सुविधा से हमेशा के लिए महरूम रहेगा।

स्थानीय विधायक सांसद ने भी मेडिकल कॉलेज सीहोर आ सके इस हेतु कोई प्रयास नही किए वह दुखद है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर स जारी विज्ञप्ति में युवा नेता राजीव गुजराती ने कहा है कि जिला अस्पताल की व्यवस्था यदि तत्काल नही सुधरी तो कांग्रेस पार्टी आमजन के हित में आंदोलन करेगी और इसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।


जिला अस्पताल की अव्यवस्था किसी से छुपी नहीं है। जिले के सबसे बड़े स्वास्थ केंद्र मे समुचित इलाज के आभाव मे मरीजों की फ़जीहत होती है तो वही उन्हें जरुरी सुविधा नही मिलती है।
मुख्यमंत्री के ग्रह जिले मे स्वास्थ सेवाओं की बदहाली के किस्से रोजाना सामने आते है. शासन स्तर पर समुचित मॉनिटरिंग के आभाव के कारण जिले के सबसे बड़े अस्पताल मे स्वस्थ सेवा बेपटरी है।इन अव्यवस्था के कारण आमजन सहित प्रसूता महिलाओ को भी परेशानी उठानी पडती है.

अस्पताल मे बीते सालो मे करोडो रुपए खर्च संसाधन तो जुटाए गए, लेकिन मरीजों के हित मे उनका उपयोग आज भी नहीं किया जा रहा है. कई स्वस्थ जाँच मशीन धूल खा रही है उनका उपयोग भी मरीजों के हित मे नहीं हो पा रहा. उधर जैच्चा बच्चा वार्डो मे भी प्रसूता महिलाओ और परिजनों के रोज विवादों के किस्से सामने आते है। जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से जारी विज्ञप्ति में काँग्रेस नेता राजीव गुजरती ने चेतावनी देते हुए कहाँ की यदि जल्द ही अस्पताल मे व्याप्त अव्यवस्थाओ पर अंकुश नहीं लगा तो आमजनता के हित मे स्वास्थ प्रशासन के खिलाफ आंदोलन खड़ा किया जायेगा।गुजराती ने बताया की प्रदेश के स्वास्थ मंत्री जिले के प्रभारी भी है ऐसे मे अंदाज लगाया जा सकता है की ज़ब यह हाल स्वास्थ मंत्री और मुख्यमंत्री के ग्रह जिले के सबसे बड़े अस्पताल की है तो प्रदेश बदहाल स्वास्थ व्यवस्थाओ का अंदाज सहज लगाया जा सकता है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

हाईवे-18 पर हादसों का सिलसिला जारी, दो महिलाएं घायल     |     काले बादलों और बारिश ने दी राहत, फिर निकली तेज धूप ने बढ़ाई उमस     |     आस्था के पहियों पर हजारों किलोमीटर का सफर     |     इंदौर में 9 से 13 जून तक अंतरराष्ट्रीय कृषि सम्मेलन, दुनिया भर के विशेषज्ञ होंगे शामिल     |     असामाजिक तत्वों द्वारा शमशान मे रखी पानी की टंकी मे तोड़ फोड      |     धरसींवा को मिली उप रजिस्ट्रार कार्यालय की सौगात, 60 गांवों के ग्रामीणों को रायपुर की दौड़ से मिली मुक्ति     |     बारिश से पहले सड़क-पुलिया नहीं बनी तो चार माह कट जायेगा गांव का संपर्क     |     ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत क्लस्टर कार्यशाला संपन्न     |     अचानक बारिश से जलभराव से जूझे नगरवासी, पानी निकासी के अभाव ने बढ़ाई परेशानी     |      गढ़ी का ऐतिहासिक तालाब बदहाली का शिकार जीर्णोद्धार की उठी मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811