Let’s travel together.

थाना प्रभारी के पेट्रोलिंग के वक्त हुई चाकू बाजी बना प्रकरण

0 111

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

इन दिनों नगर में लगातार अपराधों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है लगातार अपराधियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं ऐसा ही मामला तब सामने आया जब थाना प्रभारी नगर में पेट्रोलिंग कर रहे थे तभी चाकू बाजी की घटना घटी तब थाना प्रभारी ने अपने ही वाहन से घायल को अस्पताल में भर्ती कराया तथा प्रकरण दर्ज किया गया।
पुलिस से मिली जानकारी अनुसार नगर में बुधवार शाम उस समय चाकू बाजी की घटना घट गई जब स्वयं थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल अपनी टीम के साथ कानून व्यवस्था का जायजा लेने पेट्रोलिंग कर रहे थे कि नगर की जैन श्री होटल के सामने ही विवाद चल रहा था यह विवाद इतना बढ़ गया कि थाना प्रभारी के पेट्रोलिंग की भी परवाह नहीं रही तथा एक युवक अखिल जैन ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर म्रादुल चौहान पर चाकुओं से वार कर दिया जिससे चौहान घायल हो गया तत्काल थाना प्रभारी ने घायल चौहान को अपने वाहन से ले जाकर अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका उपचार किया जा रहा था तथा जब वापस आरोपी को पकड़ने पहुंचे तब तक आरोपी फरार हो चुका था । पुलिस ने आरोपी सहित अन्य के खिलाफ धारा 294-323-506 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है तथा आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है ।ऐसी घटनाएं नगर में आम हो चुकी है अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहा है तथा नगर में लगातार अपराधों में बढ़ोतरी होती जा रही है पुलिस लाचार दिखाई देने लगी है नगर में बढ़ते अपराधो में राजनीतिक आकाओं का खुला संरक्षण मिलने की भी चर्चा जोर पकड़ रही है तथा पुलिस के अधिकार एवं कानून बौने दिखाई दे रहे हैं तब इस स्थल जहां से विश्व भर में शांति का संदेश दिया गया था तब यह स्थल स्वयं अपराधों की शरण स्थली बनकर अशांत दिखाई देता नजर आ रहा है ।तब इस स्थल पर नागरिकों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं जबकि इस स्थल पर बड़ी संख्या में देशी विदेशी पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है तब पर्यटकों के साथ भी किसी अप्रिय घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है । इस स्थल की प्रसिद्धि को देखते हुए पुलिस प्रशासन को अपराधियों पर कड़ा शिकंजा कसने की जरूरत महसूस की जाने लगी है। इस मामले में थाना प्रभारी राधेश्याम पटेल ने कहा कि नगर में अपराधियों पर लगाम लगाने कड़ी कार्रवाई की जायेगी तथा तथा अपराधों पर पूरी तरह शिकंजा कसा जायेगा । किसी को कानून हाथ में नहीं लेने दिया जाएगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पुलिस की बड़ी सफलता, पीथमपुर से मिलीं दो लापता नाबालिग बालिकाएँ     |     खुनखुन बाग वाले हनुमान जी महाराज के दरबार में सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा का हुआ समापन     |     किसानों ने देर रात केंद्रीय मंत्री के बंगले पर दी दस्तक,नहर के लिए फिर उठी आवाज,मंत्रीजी ने दिया आश्वासन     |     भगवंतपुर में 28 लाख की लागत से बना नवीन आंगनवाड़ी केंद्र का  विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया लोकार्पण     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम का हुआ आयोजन      |     कयामपुर में बाघ का हमला: किसान की गाय का शिकार, ग्रामीणों में दहशत     |     गढ़ी वन क्षेत्र में सागौन तस्करों पर कार्रवाई: 60 हजार की लकड़ी के साथ वाहन मालिक व साथी गिरफ्तार     |     भविष्य से भेंट कार्यक्रम में एसडीएम ने दिए सफलता के मंत्र, छात्रों को मिला कैरियर मार्गदर्शन     |     किसानों की समस्याओं को लेकर संगठन ने सौंपा ज्ञापन, विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग     |     बेगमगंज क्षेत्र में कई गांव में ओलावृष्टि से किसानों की चिंता बढ़ी     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811