Let’s travel together.

उत्तर प्रदेश से आए दल ने देखा मध्यप्रदेश में किस तरह से आत्मनिर्भर हो रही हैं समूह की दीदियां

0 157

 

80 सदस्यीय दल ने शिवपुरी में ग्रामीण आजीविका मिशन के कार्य को देखा

रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी जिले में मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका मिशन की दीदीयां किस तरह से आत्मनिर्भर बन रही हैं इसको देखने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के 80 सदस्यीय दल ने यहां का दौरा किया।

तीन दिवसीय प्रवास के दौरान उत्तर प्रदेश से आए दल ने शिवपुरी जिले के शिवपुरी, पोहरी, कोलारस ब्लॉक आदि स्थानों का दौरा किया और यहां पर महिला दीदियों के द्वारा संचालित किए जा रहे समूह संचालक, सामुदायिक प्रशिक्षण मॉडल्स केंद्र, सीटीसी प्रबंधक,संचालन समित, उपार्जन समित व सीएलएफ कार्यकारिणी से विस्तृत व गहन चर्चा, समुदाय से चर्चा समूह सदस्यों के द्वारा उत्पादित विभिन्न उत्पादों का अवलोकन किया। इस दौरान उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के संयुक्त संचालक आदि अधिकारी व समूह की महिला सदस्य इस दल में शामिल रहीं।

समूह की दीदियों ने दिया प्रेजेंटेशन-

उत्तर प्रदेश से 80 सदस्य दल के सामने मध्य प्रदेश ग्रामीण आजीविका समूह की महिलाओ द्वारा जो कार्य किए जा रहे हैं उनके बारे में पूरी जानकारी दी गई। इसी दौरान कोलारस में विश्वास सामुदायिक संगठन द्वारा लोक अधिकार और समूह के द्वारा अन्य किए जा रहे कार्यों का प्रेजेंटेशन यहां की दीदियों द्वारा दिया गया। संगठन की एक दीदी द्वारा स्वयं रचित गीत का गायन भी किया गया। इस मौके पर शिवपुरी जिला प्रबंधक डॉ अरविंद भार्गव, कामना चतुर्वेदी, दीपक यादव, प्रमोद श्रीवास्तव, संजय सहित अन्य अधिकारी कर्मचारीगण भी मौजूद रहे।

उप्र में सीटीसी और मॉडल सीएलएफ बनाने के होंगे प्रयास-

इस दल में यूपी एसआरएलएम के ज्वाइन डायरेक्टर मिथिलेश तिवारी सहित अन्य अधिकारीकर्मी मौजूद रहे। इस मौके पर ज्वाइंट डायरेक्टर मिथिलेश तिवारी ने बताया कि शिवपुरी भ्रमण के दौरान उन्हें काफी कई जानकारियां मिली हैं। शिवपुरी जिले में समूह की दीदीयों द्वारा किए जा रहे कार्यों का हमारी टीम ने अवलोकन किया। श्री तिवारी ने भरोसा दिलाया कि उत्तर प्रदेश में भी वह यहां से सीखे गए कार्यों को उप्र के एनआरएलएम सीटीसी और मॉडल सीएलएफ को और बढ़ावा देने के प्रयास करेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |     जिला पंचायत उपचुनाव, लक्ष्मण सिंह लोधी तीर कमान और पूजा चौकसे दो पत्ती चुनाव चिन्ह लेकर उतरे चुनाव मैदान में      |     मंडीदीप रेलवे लाइन पर अज्ञात व्यक्ति गंभीर रूप से घायल मिला, सिर में लगी चोट     |     वनमाली शिक्षक सम्मान 2026 में रायसेन जिले के शिक्षकों को किया सम्मानित     |     दीवानगंज में 10 लाख के जेवरात की चोरी का 24 घंटे में खुलासा, बेटी और उसके दोस्त गिरफ्तार     |     कलेक्टर अरुण विश्वकर्मा ने स्वास्थ्य केंद्र मुड़िया खेड़ा का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811