धीरज जॉनसन,दमोह
प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का, दमोह शहर में चार अगस्त को आगमन प्रस्तावित है जिसके लिए बैठक और तैयारिया भी जारी है,विभिन्न संगठन और कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल है, जगह जगह पोस्टर बैनर भी दिखाई देने लगे है मुख्यमंत्री के आगमन के बाद एक रोड शो भी होना है जो शहर के विभिन्न मार्गों से होते हुए तहसील मैदान पहुंचेगा जहां सभा और कार्यक्रम होंगे।
इस दौरान करीब 19 स्थानों पर मुख्यमंत्री का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा जिसमें वर्षो से सरकारी कॉलेज में व्याख्यान के लिए आमंत्रित अतिथि विद्वान भी मुख्यमंत्री का अभिनंदन,स्वागत करेंगे इसके लिए अतिथि विद्वान इकाई ने भाजपा कार्यालय पहुंचकर अनुमति चाही जो उन्हें प्रदान की गई। इकाई से डॉ अनिल जैन, डॉ वीरेंद्र प्रताप, डॉ सिकंदर, डॉ राजेश पौराणिक, राम सिया साकेत, डॉ मुकेश मिश्रा,चंद्र शेखर राठौर,आशाराम यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन पर अभिनंदन का मौका मिलेगा इससे सभी में हर्ष व्याप्त है, अन्य जिलों से भी साथी आ रहे है। संघर्षों के साथ योग्य और अनुभवी अतिथि विद्वान 25 – 30 वर्षो से न्यूनतम मानदेय पर निष्ठा के साथ सरकारी कॉलेज में सेवाएं दे रहे है।अगर इस व्यवस्था में भविष्य सुरक्षित हुआ तो उन्हें और भी खुशी होगी।
मुख्यमंत्री के आगमन पर भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी राघवेंद्र सिंह परिहार का कहना था कि प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान संवेदन शील मुख्यमंत्री है जिन्होंने सबको लाभ दिया और सम्मान का ध्यान रखा।वे सबके हित में कार्य करते है इसलिए सभी हर्ष और उल्लास से उनका स्वागत और अभिनंदन करना चाहते थे जिनके लिए स्थान चिन्हित कर दिए गए है जो रोड शो के दौरान उनका स्वागत करेंगे।