मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाले गांव नरखेड़ा के पहाड़ पर तेंदुआ दिखने से गांव में हड़कंप मचा हुआ है इससे पहले भी तेंदुआ ने अंबाडी और दीवानगंज में कई लोगों के पशुओं का शिकार कर चुका है कुछ दिनों से अंबाडी और दीवानगंज में तेंदुआ नहीं दिखाई दे रहा था लेकिन नरखेड़ा के पहाड़ पर तेंदुआ दिखाई दे रहा है ग्रामीणों का कहना है कि 1 सप्ताह से लगातार तेंदुआ हमारे जानवरों का शिकार कर रहा है प्रकाश चंद, हरिलाल, रमेश कुमार, मोहनलाल और गजराज सिंह यदि लोगों के जानवर को तेंदुआ खा चुका है तेंदुआ का पहाड़ पर दिखने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भय का माहौल उत्पन्न हो रहा है।

ग्रामीणों का कहना है कि हम अपने जानवरों को तेंदुआ के डर से पहाड़ पर नहीं छोड़ रहे हैं क्योंकि तेंदुआ इन जानवरों का शिकार बना सकता है इससे पहले भी बना चुका है हमारा गांव नरखेड़ा पहाड़ से लगकर बसा हुआ है तेंदुआ कभी भी ग्रामीणों पर हमला कर सकता है हम लोग 1 सप्ताह से दहशत में जी रहे हैं हमारे बच्चों को पहाड़ के आसपास हम लोग नहीं जाने दे रहे हैं अगर हम जब भी घर से बाहर निकलते हैं तो हमेशा डर रहता है कई तेंदुआ ना मिल जाए