Let’s travel together.
nagar parisad bareli

शनि के राशि परिवर्तन से पांच राशियां होगी सबसे ज्यादा प्रभावित

0 228

इस साल शनि का राशि परिवर्तन दो बार, इन राशियों पर पड़ेगा प्रभाव
शनिदेव 29 अप्रैल 2022 को मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। हालांकि 12 जुलाई 2022 को एक फिर से शनि मकर राशि में आ जाएंगे।वर्तमान में शनि मकर राशि में गोचर हैं जिस वजह से मकर, धनु और कुंभ राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती और मिथुन व तुला राशि पर शनि की ढैय्या है।
एक निश्चित अंतराल पर सभी ग्रह अपनी चाल बदलते रहते हैं। ग्रहों के राशि परिवर्तन को गोचर, वक्री और मार्गी चाल आदि कहा जाता है। सबसे मंद गति से चलने वाले शनि ग्रह हैं। यह किसी एक राशि में ढाई वर्षों तक रहते हैं। लेकिन साल 2022 में शनि दो बार राशि बदलेंगे। वर्तमान समय में शनि मकर राशि में विराजमान हैं। इसके बाद 29 अप्रैल 2022 में मकर राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। हालांकि 12 जुलाई 2022 को एक फिर से शनि मकर राशि में आ जाएंगे। शनि की चाल में बदलाव से पांच राशियां सबसे ज्यादा प्रभावित होगी।
शनि का राशि परिवर्तन
शनिदेव साल 2020 से मकर राशि में भ्रमण पर हैं। ढाई वर्ष तक रहने के बाद शनि एक बार फिर से 29 अप्रैल 2022 को राशि बदलते हुए मकर राशि से कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। कुंभ राशि में कुछ दिनों तक रहने के बाद एक बार फिर से 12 जुलाई को वक्री हो जाएंगे। वक्री रहते हुए शनिदेव दोबारा मकर राशि में आ जाएंगे। शनि के राशि बदलने के कारण पांच राशियों पर शनि की साढ़ेसाती और ढैय्या लग जाएगी।
राशियों पर प्रभाव
जब भी शनि का राशि परिवर्तन होता है किसी पर साढ़ेसाती लग जाती है तो किसी पर पहले ले लगी हुई साढ़ेसाती और ढैय्या उतर जाती है। 29 अप्रैल 2022 में शनि मकर राशि को छोड़कर कुंभ राशि में प्रवेश कर जाएंगे। कुंभ राशि में प्रवेश करते ही धनु राशि के जातकों से शनि की साढ़ेसाती से मुक्ति मिल जाएगी। इसके अलावा मिथुन और तुला राशि वालों पर चली आ रही ढैय्या सामाप्त हो जाएगी। शनि के राशि बदलने पर मीन राशि के जातकों पर शनि की साढ़ेसाती का पहला चरण और कर्क व वृश्चिक राशि वालों पर ढैय्या शुरू हो  जाएगी। हालांकि जब शनिदेव 12 जुलाई 2022 को दोबारा मकर राशि में वक्री होंगे तब धनु, मिथुन और तुला राशि शनि के प्रभाव में आ जाएंगे। इस तरह से अगर देखा जाए तो साल 2022 में धनु, मकर, कुंभ, मीन, मिथुन, तुला, कर्क, वृश्चिक राशियों पर शनि का प्रकोप रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811