Let’s travel together.

गुरु की कृपा हो जाए तो छात्रों का जीवन संस्कारों की खुशबू से महक उठता है- सुरेंद्र सोलंकी

0 202

 

रायसेन। सेवा भारती द्वारा संस्कार केन्द्र के मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान समारोह कार्यक्रम प्रेसीडेंसी महाविद्यालय में आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि सुरेन्द्र सोलंकी प्रांतीय संगठन मंत्री, सेवा भारतीने कहा कि संसार में सुख पाने का दो ही मार्ग हैं धर्म और शिक्षा। धर्म से आध्यात्मिक शांति मिलती है और शिक्षा से अर्थ। शिक्षा का मतलब केवल किताबी ज्ञान अर्जित करना ही नहीं है बल्कि देश और समाज को सशक्त करते हुए विकास में योगदान देना भी है।


यदि गुरु की कृपा हो जाए तो छात्रों का जीवन संस्कारों की खुशबू से महक उठता है।
संघर्ष जितना कठिन होगा, सफलता उतनी ही शानदार होगी, इसलिए जीवन में कभी भी संघर्ष से मुंह नहीं मोड़ना चाहिए। बल्कि डटकर सामना करना चाहिए। भले ही कितने ही ऊंचे पद पर पहुंच जाओ परंतु अपने संस्कारों को कभी मत छोड़ो।गर्व का विषय है सेवा भारती ने छात्रों के जीवन में संस्कारों का बीजारोपण किया है।

कार्यक्रम के प्रारंभ में मुख्य अतिथि सुरेंद्र सोलंकी, डॉ श्रीमती किरण शेजवार ( प्रांतीय उपाध्यक्ष ) राजेश भार्गव ( विभाग संयोजक ) , डॉ देवेंद्र धाकड़ , डॉ विवेक चौकसे, डॉ ए सी अग्रवाल, डॉ ए के शर्मा, गोविंद सोनी, संजय गोहिल ने मां सरस्वती की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने

सांस्कृतिक कार्यक्रमों प्रस्तुती दी। सेवा भारती द्वारा 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले शोषित, पीड़ित व वंचित बस्तियों के मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान किया गया। जिसमें नगर में संचालित सेवा केंद्रों, ग्रामीण सेवा केंद्रों के बच्चों ने भाग लिया।मंच संचालन श्रीमती शाम्भवी चतुर्वेदी , आभार हरीश मिश्र ने व्यक्त किया।

कार्यक्रम में रामकुमार साहू, बदामी पटेल ,मनोज यादव, नारायण सिंह कुशवाह, संतोष साहू, कंछेदी चक्रवर्ती, राहुल परमार, मोहन चक्रवर्ती, कैलाश ठाकुर उपस्थित थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गुरुद्वारा गुरु नानक दरबार बाबा बुड्ढा साहिब जी  में हुआ विशाल लंगर     |     कायाकल्प अभियान के तहत दल ने अस्पतालों का किया निरीक्षण      |     संकल्प से समाधान अभियान के तहत शिविर आयोजित     |     सुप्रसिद्ध कथा वाचक पंडित विपिन बिहारी जी महाराज की कथा को लेकर कथा आयोजन समिति के सदस्यों एवं अधिकारियों के साथ बैठक      |     श्रीहिंदू उत्सव समिति अध्यक्ष पद के लिए चुनाव कार्यक्रम घोषित, 10 फरवरी को होगा अध्यक्ष पद का चुनाव     |     चंद्रगिरी में आचार्यश्री विद्यासागर जी के सपनो का भारत     |     लगातार चाकू बाजी के विरोध में मुजगहन थाने का कांग्रेसजनों द्वारा घेराव      |     आसमान से गिरा संदिग्ध यंत्र, मरखंडी गांव में मचा हड़कंप, पुलिस ने किया जब्त     |     तांबे के बर्तन में पानी पीने के सही तरीके से फ़ायदा हो, नुकसान नहीं जानें क्या है सही तरीका ?     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य शिविर एवं तम्बाकू मुक्त युवा अभियान 3.0के अंतर्गत का आयोजन      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811