Let’s travel together.

बूथ अगर मजबूत होगा तो हमारी जीत भी उतनी ही विराट होगी: हरि साहू

0 677

भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी, बूथ विस्तारक बैठक संपन्न

रायसेन।भारतीय जनता पार्टी के प्रत्येक कार्यकर्ता का यह लक्ष्य होना चाहिए कि वह अपने बूथ को मजबूत करे। सशक्त बूथ और स्वावलंबी मंडल प्रत्येक कार्यकर्ता की प्रतिबद्धता है। क्योंकि बूथ अगर मजबूत होगा तो हमारी जीत भी उतनी ही विराट होगी। इसलिए प्रत्येक कार्यकर्ता बूथ विस्तारक योजना को सफल बनाकर पितृपुरूष कुशाभाऊ ठाकरे जी को सच्ची श्रद्धांजलि अर्पित करें।
आज भारतीय जनता पार्टी देश ही नहीं विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी बनी है। तो इसके पीछे डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी, पं. दीनदयाल उपाध्याय, राजमाता सिंधिया और कुशाभाऊ ठाकरे जैसे महापुरूषों का बलिदान है। पार्टी के लाखों कार्यकर्ताओं की मेहनत से आज पंच से लेकर प्रधानमंत्री तक भाजपा कार्यकर्ता अलग अलग पदों पर अपने दायित्व निभा रहे है।

यह बात खंडेरा वाली माता मंदिर के सभाकक्ष में भारतीय जनता पार्टी की कामकाजी, बूथ विस्तारक बैठक में मंडल विस्तारक हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी ने कही।
श्री साहू ने कहा कि बूथ विस्तारक योजना पार्टी का महत्वकांक्षी कार्यक्रम है। यह योजना 2023 के विधानसभा चुनाव और 2024 के लोकसभा चुनाव में जीत का बडा आधार बनेगी।


इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष श्रीमती गायत्री नगरिया ने ही मंडल के पदाधिकारियों को संबोधित किया।
मंडल विस्तारक बैठक में सर्वप्रथम डॉ. श्याम प्रसाद मुखर्जी पं. दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक की शुरुआत की। इसके तत्पश्चात अतिथियों का मंडल अध्यक्ष वीरेंद्र बघेल ने स्वागत किया साथ ही मंचासीन अतिथियों का उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। बूथ विस्तारक बैठक में मंडल विस्तारक हरि साहू एवं श्रीमती गायत्री नगरिया ने बूथ विस्तारक के करणीय कार्यो से अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन रोहित साहू ने किया। इस मौके पर मंडल पदाधिकारी एवं ग्राम केंद्रों के पालक संयोजक कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेगमगंज तहसील की तीन एलपीजी गैस एजेंसियों व 11 पेट्रोल पंपों का एसडीएम के किया औचक निरीक्षण     |     भड़काऊ पोस्ट पर होगी सख्त कार्रवाई : एसडीओपी सोनाली गुप्ता     |     बेगमगंज में धूमधाम से मनाई प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ की जयंती     |     परीक्षा में कम नंबर आने के डर से गायब हुई छात्रा इंदौर में मिली     |     राष्ट्रीय राजमार्ग पर अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से रहवासी परेशान, हटाने की उठी मांग     |     अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर आयोजित हुआ  कार्यक्रम     |     आईडीबीआई बैंक के चक्कर लगा रहे खाताधारी आंकड़ा एक करोड़ से ऊपर पहुंचा     |     मुनि संघ का नगर प्रवेश हुआ     |     विशाल वाहन रैली निकाली गई     |     रायसेन जिले के 779 श्रद्धालु मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन यात्रा पर अयोध्या रवाना     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811