Let’s travel together.

CM शिवराज सिंह चौहान के गृह जिलें में सडक़ नहीं होने से प्रसूता को लेने घर तक नहीं आ सकी एंबुलेंस

0 172

 

-दो किमी खटिया पर लादकर ले गए परिजन

अनुराग शर्मा सीहोर

राजनीति के मंचों से जनप्रतिनिधियों द्वारा भले ही डिजीटल इंडिया के नाम पर तमाम दावे किए जाते हो, लेकिन हकीकत इनसे कोसो दूर है. एक ऐसा ही मामला सामने आ रहा है मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के गृह जिले व पूर्व राजस्व मंत्री, 7 बार के भाजपा विधायक करण सिंह वर्मा की इछावर विधानसभा क्षेत्र का गांव में सडक़ नहीं होने से प्रसूता को लेने एंबुलेंस घर तक नहीं आ सकी, नतीजतन परिजन दो किलोमीटर दूर खटिया पर लादकर प्रसूता को सडक़ तक लेकर पहुंचे, तब एंबुलेंस नसीब हो सकी. जानकारी के अनुसार सीहोर जिले के सुआखेड़ा गांव में सडक़ जैसी जरुरी सुविधाओं से जूझ रहा है. इस गांव की आबादी 500 की है. गांव में सडक़ नहीं होने की वजह से स्कूल के छात्र-छात्राओं को कीचड़ से सने रास्ते से ही स्कूल जाना पड़ता है.और
सबसे अधिक मरीजों की फजीहत
गांव में सडक़ नहीं होने की वजह से सबसे ज्यादा परेशानी मरीजों को उठाना पड़ती है. ग्रामीण खटिया पर लादकर मरीज को दो किलोमीटर दूर पक्की सडक़ तक ले जाते हैं, तब कही जाकर मरीज को एंबुलेंस या चार पहिया वाहन नसीब हो पाता है. ग्राम सुआखेड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मानवता को शर्मसार करता यह वीडियो इछावर का सुआ खेड़ी गांव का बताया जा रहा है. आशा नाम की एक महिला की डिलीवरी होनी थी, रास्ता खराब होने से एंबुलेंस गांव में नहीं पहुंच पाई और मजबूरन प्रसूता महिला को ग्रामीणों ने 2 किलोमीटर खटिया पर लाद कर पक्के रोड तक पहुंचाया, जिसके बाद महिला को चार पहिया वाहन से अस्पताल ले जाया जा सका.
15-20 साल से यही हाल
ग्रामीणों के अनुसार बीते 15-20 सालों से ग्राम में सडक़ का अभाव है. सडक़ निर्माण के लिए कई बार जनप्रतिनिधियों को भी अवगत कराया, लेकिन नतीजा सिफर ही रहा. हर बार जनप्रतिनिधियों द्वारा महज आश्वासन ही दिया गया, लेकिन सडक़ का निर्माण नहीं कराया जा सका. हर बारिश में ग्रामीणों को यूं कष्ट भरा जीवन जीने के लिए मजबूर होना पड़ता है. ग्रामीण रामसिंह मालवीय ने बताया कि समय पर इलाज नहीं मिलने की वजह से कई मरीजों की तो असमय मौत भी हो चुकी है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811