Let’s travel together.

एक बार फिर रायसेन में किले पर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के ताले खोलने की मांग हुई तेज

0 345

रायसेन।एक बार फिर रायसेन में किले पर स्थित सोमेश्वर महादेव मंदिर के ताले खोलने की मांग तेज हो गई है। इसे लेकर सोमवार को सनातन हिन्दू समाज और साधु-संतों ने हुंकार भरी।

भोपाल-सागर तिराहे पर आयोजित आम सभा को संबोधित करते हुए साधु-संतों ने मंच से प्रशासन को चेताया कि यदि सवा माह के भीतर मंदिर के ताले नहीं खोले गए तो समस्त सनातन हिन्दू एवं संत समाज अपने हाथों से ताले खोलेगा।

पूर्व नियोजित कार्यक्रम के तहत सोमवार को भोपाल-सागर तिराहे पर हिन्दू सनातन समाज के आह्वान पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हुए।

सोमेश्वर महादेव को कैद से मुक्त कराने की मांग को लेकर एसडीएम मुकेश कुमार को ज्ञापन भी सौंपा गया। आयोजन को लेकर तैयारियां पहले से ही की जा रही थीं, ज्यादा से ज्यादा लोगों को एकत्र करने शहर में पंपले बांटे गए थे तथा पीले चावल देकर आमंत्रण दिया गया था।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

माहेश्वरी समाज ने धूमधाम से मनाया गणगौर पर्व, निकाली भव्य शोभायात्रा     |     शहीद दिवस पर दूरदर्शन का विशेष लाइव कार्यक्रम “साहित्य में बलिदान की गूंज” पर बोलेंगे याज्ञवल्क्य, बताएंगे शहीदों की अमर गाथा     |     गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811