Let’s travel together.

मणिपुर में कुकी आदिवासी महिलाओ से अमानवीय कृत्य की निंदा कर गृहमन्त्री से मांगा इस्तीफा

0 113

राष्ट्रपति के नाम भीम आर्मी ने सौंपा तहसीलदार को ज्ञापन

 देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

हिंसा की आग में जल रहे मणिपुर प्रदेश में बीते दिनो कुकी आदिवासी महिलाओं के साथ हूए अमानवीय कृत्य के दोषियो को फांसी की
सजा दिए जाने तथा शांति बहाली में नाकाम रहने पर ग्रहमंत्री से इस्तीफा लिए जाने की मांग बाबद् ज्ञापन भीम आर्मी भारत एकता मिशन ने महामहिम राष्ट्रपति के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर बड़ी संख्या में संगठन के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि मणिपुर मे पिछले करीब 3 माह से हिंसा जारी है। इसी अशांति के माहौल में दिनांक 19 जुलाई को एक वीडियो सामने आया । जो 4 मई का बताया जा
रहा है जिसमे कुकी आदिवासी समुदाय के 2 महिलाओं को अमानवीय कृत्य करते हुए निर्वस्त्र कर सरेआम घुमाया गया है जो आदिवासी समुदाय के साथ साथ महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अत्याचार और शासन सरकार के असंवेदनशीलता का जीवंत प्रमाण है कि इतने दिनों तक इस अमानवीय घटना को गंभीरता से नही लिया गया
जो सरकार की नाकामी असंवेदनशीलता और आदिवासियों के प्रति गैर जिम्मेदाराना रवैए को दर्शाता है। महिलाओं के साथ हुए इस अमानवीय कृत्य में शामिल सभी लोगो को फांसी की सजा दी जाए। सरकार की असंवेदनशीलता और
नाकामी के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से इस्तीफा लिया जाए और मणिपुर की सरकार को बर्खास्त कर राष्ट्रपति शासन लागू किया जाए ताकि मणिपुर हिंसा को रोका जा सके । इस मौके पर विजय पटेल जयस ज़िलाध्यक्ष रायसेन, धनराज सिंह मरकाम जयस ज़िला उपाध्यक्ष, राकेश कुमार, धर्मदास सिंह जनपद सदस्य, विकाश,भूपेंद्र, सुनील नेताब, संतोष, अनिकेत, योगेश, सौरभ, विकास, शिवराज, अर्जुन ठाकुर, विकास, रामपाल, ब्रजेंद्र,राजू, सुरेन्द्र, गुड्डू भाई आदि मौजूद रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैरतगंज में आपसी सौहार्द और भाईचारे के साथ मना ईद-उल-फ़ितर का त्योहार     |     बाड़ी  में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     विधानसभा में गूंजी धरसींवा की आवाज: विधायक अनुज शर्मा ने दागे 56 सवाल     |     प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का सीएमएचओ ने किया निरीक्षण     |     नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर में ग्रामीणों को मिला बेहतर उपचार और जांच सुविधा     |     ईद-उल-फितर का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया गया, एक दूसरे को गले मिलकर ईद की दी बधाई     |     जैविक खेती उत्पादक किसानों को भी भावांतर जैसी योजना का लाभ मिलना चाहिए- महिम भारद्वाज     |     मंगलम वृद्ध आश्रम में बनेगा अतिरिक्त कक्ष, शिवपुरी विधायक ने किया भूमिपूजन     |     ईद का जश्न: लोगों ने ईदगाह पर अदा की नमाज, अमन-चैन की मांगी दुआ     |     कलेक्टर गाइडलाइन का विरोध शुरू, मनमानी बढ़ोतरी के खिलाफ दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811