बरेली रायसेन से यशवन्त सराठे
20 जुलाई को गाडरवारा जिला नरसिंहपुर में सेन समाज के विवेक सेन की जघन्य हत्या के विरोध में सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन मध्य प्रदेश एवं सेन समाज बरेली के संयुक्त तत्वाधान में संतोष मुदगल एसडीएम बरेली को ज्ञापन सौंपा जिसमें विवेक सेन के हत्यारों को गिरफ्तार कर कठोरतम सजा के लिए कहा गया है एवं उसकी विधवा मां को शासन से आर्थिक सहयोग एवं आवास सुविधा उपलब्ध कराने की मांग की गई है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि अगर अपराधियों को नहीं पकड़ा गया तो सेन समाज आंदोलन के लिए विवश होगा इस अवसर पर संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष यशवंत सराठे वरिष्ठ समाजसेवी एवं पूर्व अध्यक्ष शारदा प्रसाद सराठे वरिष्ठ घनश्याम सराठे अध्यक्ष राम किशन सराठे रमेश कुमार सराठे नेताजी, धनराज सराठे श्री राजेंद्र सराठे गोपाल सराठे दिनेश जी यशपाल जी एवं सेन समाज संयुक्त कल्याण संगठन के अध्यक्ष एन पी शेरहा की उपस्थिति रही साथ ही समाज के वरिष्ठ समाजसेवी भी उपस्थित हुए एवं एसडीएम साहब से न्याय की मांग की यह ज्ञापन माननीय मुख्यमंत्री जी के नाम सौंपा गया है।