रायसेन। जिले के बेगमगंज तहसील अंतर्गत बेगमगंज से महुआ खेड़ा सड़क मार्ग की खस्ता हालत को लेकर राजेन्द्र सिंह तोमर पूर्व प्रदेश महां महामंत्री के नेतृत्व में ग्रामीणों ने महुआ खेड़ा सड़क की दुर्दशा पर विरोध प्रदर्शन करने का नया तरीका ईजाद किया उन्होंने सड़क के गड्ढों में भरे हुए पानी में धान के पौधे रौपकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

– बेगमगंज तहसील मुख्यालय से लेकर ग्राम महुआ खेड़ा, खिरैटी खामखेड़ा से निकलने वाली सड़क गड्ढों में इस कदर तब्दील हो गई है कि लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। मार्ग निर्माण की स्वीकृति के आदेश होने के बावजूद भी ठेकेदार द्वारा आज तक काम नहीं लगाया गया है। मार्ग के गड्ढों के कारण कोई ना कोई दुर्घटना होती रहती है।

वहीं स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों को अत्याधिक परेशानी का सामना करना पड़ता है स्कूल जाते समय कोई भी वाहन पानी उचटाता हुआ निकल जाता है जिससे उनकी यूनिफार्म गंदी हो जाती है। जिसको लेकर विरोध प्रदर्शन सड़क के गड्ढों में धान रोपकर किया गया और 15 दिन के अंदर सड़क की मरम्मत नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी ।