Let’s travel together.

भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा को आज मिलेगा चैंपियंस आफ चेंज अवार्ड

0 483

प्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल करेंगे धरती पुत्र पंडित प्रदीप मिश्रा का सम्मान

अनुराग शर्मा

सीहोर। देश और विदेश में सनातन धर्म को जन-जन तक पहुंचाने वाले सीहोर की आन, बान और शान पंडित प्रदीप मिश्रा का चयन बुधवार को राजधानी भोपाल में होने वाले एक भव्य कार्यक्रम के दौरान चैंपियंस आफ चेंज अवार्ड से मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगू भाई पटेल के द्वारा सम्मानित किया जाएगा। वर्तमान में भागवत भूषण पंडित प्रदीप मिश्रा इन दिनों राजस्थान के अलवर में शिव महापुराण को लेकर बाहर है और बुधवार को जिला मुख्यालय के समीपस्थ चितावलिया हेमा स्थित निर्माणाधीन मुरली मनोहर एवं कुबेरेश्वर महादेव मंदिर में पहुंचेंगे और इसके पश्चात दोपहर में राजधानी भोपाल में होने वाले भव्य कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार चैंपियंस ऑफ चेंज (सीओसी) सामुदायिक सेवा, सामाजिक विकास, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा और राष्ट्रीय एकता जैसे भारतीय मूल्यों को बढ़ावा देने के लिए एक भारतीय पुरस्कार है, जिसका चयन भारत के पूर्व मुख्य न्यायाधीश और एनएचआरसी और न्यायमूर्ति के पूर्व अध्यक्ष की अध्यक्षता में संवैधानिक जूरी सदस्यों द्वारा किया जाता है। इंटरैक्टिव फोरम ऑन इंडियन इकॉनमी संस्था भारत सरकार से मान्यता प्राप्त गैर-लाभकारी कंपनी है, जो महात्मा गांधी के मूल्यों को बढ़ावा दने वाले ग्रामीण भारत की महिलाओं और बच्चों के विकास और कल्याण के लिये समर्पित है। चैंपियंस ऑफ चेंज मध्य प्रदेश पुरस्कार साहस, सामुदायिक सेवा और समावेशी सामाजिक विकास के मूल्यों को बढ़ावा देने के लिये एक राज्य पुरस्कार है। यह पुरस्कार महिला स्वतंत्रता सेनानी रानी लक्ष्मीबाई के दृष्टिकोण से प्रेरणा लेकर शुरू किया गया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811