देवेन्द्र तिवारी साँची रायसेन शासकीय उत्कृष्ट उ.मा.वि. सांची (सी.एम.राइज विद्यालय) मे व्यवसाययिक पाठ्यक्रम अन्तर्गत स्टार्स प्रोजेक्ट कौशल प्रदर्शनी (स्किल एक्सपो) का आयोजन किया गया
सांची सी एम राइज विद्यालय में व्यवसायिक पाठ्यक्रम अन्तर्गत स्टार्स प्रोजेक्ट कौशल प्रदर्शनी स्कील एक्सपो का आयोजन किया गया इस प्रदर्शनी में इलेक्ट्रानिक हार्डवेयर एवं आई.टी. ट्रेड के अन्तर्गत रचनात्मकता का प्रदर्शन करते हुये विभिन्न प्रकार के मॉडल बच्चों ने बनायें । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जनपद सदस्य श्री रामबाबू सराठे श्री मेहरबान सिंह राजपूत अध्यक्ष पालक शिक्षक संघ एवं वरिष्ठ पत्रकार श्री वसीम कुरैशी उपस्थित थे।
प्रदर्शनी का मुख्य आकर्षण स्मार्ट हेलमेट था जिसकी विशेषता थी कि यदि वाहन चालक शराब पीकर वाहन चलायेगा तो गाड़ी स्टार्ट ही नही होगी। बच्चों द्वारा सौलर ऊर्जा, पवन ऊर्जा तथा कंप्युटर एंड इंटरनेट आधारित मॉडल बनाकर प्रदर्शित किये थे।
समस्त विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा उक्त प्रदर्शनी का भ्रमण किया गया तथा उनकी मूलभूत अवधारणाओं को समझा। इस प्रदर्शनी को लगाने में श्री पुरूषोत्त कुशवाह तथा कु.सोनम राजपूत द्वारा मार्गदर्शक की भूमिका का निर्वहन किया गया।
समस्त स्टाफ द्वारा प्रदर्शनी का अवलोकन किया तथा बच्चों की रचनात्मकता की खूब प्रशंसा की इस अवसर पर जनपद सदस्य प्रतिनिधि रामबाबू सराठे ने ₹500 रुपए पारितोषिक स्वल्पाहार के लिए भेंट किए