Let’s travel together.

यातायात व्यवस्था सुगम बनाने निकला पुलिस आमला ,4 वाहन जब्त 

0 178

शरद शर्मा  बेगमगंज,रायसेन

नगर के व्यस्तम सागर- भोपाल मार्ग पर अव्यवस्थित ढ़ंग से सड़क पर पार्किंग करने वाले वाहनों के खिलाफ पुलिस ने थानाप्रभारी संतोष सिंह ने नेतृत्व में आज अभियान चला कर यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया।
व्यस्तम रहने वाले मार्ग मार्केटिंग सोसायटी से लेकर अजंता टॉकीज तक सड़क के दोनों और अव्यवस्थित ढंग से चार एवं दो पहिया वाहनों को खड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्रभावी कार्यवाही करते हुए 4 वाहनों को जब्त किया ।


नया बस स्टैंड , सिविल अस्पताल मार्केट ओर पुराना बस स्टैंड के सामने सड़क के दोनों ओर आधी सड़क को कवर करते हुए लोगों ने अपने – अपने वाहन खड़े कर रखे थे जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी ।
पूरे अमले के साथ सड़क पर उतरे थानाप्रभारी संतोष सिंह ठाकुर ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए सड़क अवरुद्ध करने वाले एक ट्रैक्टर , एक कार , एक लोडिंग ऑटो एवं एक बुलेट बाइक जब्त करके थाने भिजवा दिया । जिन पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत जुर्माना लगाया जाएगा ।
एकएका यातायात व्यवस्था सुचारू ढंग से लागू करने के लिए चलाया गए अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया । खबर फैलते ही अपने – अपने वाहनों को जल्दी-जल्दी उठकर लोग इधर -उधर भागते नजर आए ।
थाना प्रभारी संतोष सिंह का कहना है कि सागर- भोपाल मुख्य मार्ग सहित नगर के अन्य मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मार्ग अवरुद्ध करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार का अभियान जारी रहेगा ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पदोन्नति के बीच टीईटी का नया पेंच, हजारों शिक्षकों के आदेश अटकने की आशंका     |     जनपत पंचायत सीईओ की कुशल कार्यशैली और तत्परता से टला बड़ा हादसा     |     सेवा निवृत्त अधिकारी कर्मचारी पेंशनर महासंघ मध्यप्रदेश को मिली बड़ी कामयाबी     |     14 दिन बाद हल्की बारिश से बदला मौसम, किसानों और आमजन ने ली राहत की सांस, उमस भरी गर्मी से मिली कुछ राहत     |     नशे के खिलाफ छात्रों ने उठाई आवाज, सेमरा स्कूल में नाटक और शपथ के साथ चला जागरूकता अभियान     |     सोशल मीडिया और वर्तमान पत्रकारिता विषय पर हुई गंभीर चर्चा     |     सचिव के दोहरे प्रभार के चक्कर में सगवाल पंचायत बदहाल, गंदगी का अंबार     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने माड्यूलर आपरेशन थियेटर का किया लोकार्पण      |     बिना समुचित सुरक्षा उपाय के स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले ई-रिक्शा, ऑटो एवं वैन की यातायात पुलिस द्वारा औचक जांच     |     लगातार बीसवें साल भी भक्ति भाव से निकली भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811