Let’s travel together.

भीगते पानी में कार्यकर्ताओं ने मनायास्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभुराम चौधरी का जन्मदिन 

0 123

 

रायसेन। मध्य प्रदेश शासन के स्वास्थ्य मंत्री एवं सांची विधानसभा क्षेत्र से विधायक डॉक्टर प्रभु राम चौधरी के जन्म दिवस पर आज रायसेन में करीब 50 से अधिक स्थानों पर फूल मालाओं से भव्य स्वागत किया गया।
चुनाव होने में अभी करीब 4 महीने बाक़ी हैं। पर आज स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री चौधरी के जन्मदिन पर रायसेन, सांची, गैरतगंज से हजारों लाखों की संख्या में लोग उनके स्वागत के लिए पहुंचे और उन्हें फूल माला पहनाकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उनके साथ मुख्य रूप से जिला पंचायत अध्यक्ष श्री बबलू मीणा यशवंत, जिला भाजपा अध्यक्ष राकेश शर्मा आदि बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद थे।  हर एक व्यक्ति उन्हें फूल माला पहनाने और मिठाई खिलाने के लिए आतुर था। उनके आने से पहले शहर और आसपास के क्षेत्र को झंडे बैनरों-पोस्टरों से सजाया गया था। भोपाल से आते समय हाईवे पर उनका भव्य स्वागत हुआ। गोपालपुर मंदिर पर उन्होंने पूजा अर्चना करने के बाद शहर में प्रवेश किया।

स्वास्थ्य मंत्री डॉ प्रभु राम चौधरी के जन्मदिवस पर शहर में करीब 50 से अधिक स्थानों पर व्यापारियों और उनके कार्यकर्ताओं ने केक के स्टाल लगाए।

झंडे बैनरों-पोस्टरों से सजा श्रीराम परिसर

शहर में आज स्वास्थ्य मंत्री श्री चौधरी के जन्मदिवस पर दीपावली जैसा माहौल था। बड़ी संख्या में लोग सागर रोड पर स्थित विधायक निवास श्रीराम परिसर पर पहुंचे। जहां पर सभी के लिए भोजन की व्यवस्था थी। श्रीराम परिसर पर जब स्वास्थ्य मंत्री पहुंचे तो गेट पर शानदार आतिशबाजी पटाखे चलाकर ढोल धमाकों के साथ उनका स्वागत किया गया।


श्रीराम परिसर के सामने झंडे बैनर लेकर उनके आने के इंतजार में घंटों खड़े रहे लोग

स्वास्थ्य मंत्री डॉ चौधरी जिंदाबाद के नारे गूंजते दिखाई दिए। लोग बधाई हो, बधाई हो भैया, जन्मदिन की बधाई हो, हर एक की जुबां पर आज यही स्वर सुनाई दे रहे थे। करीब 3 किलोमीटर से भी लंबी वाहनों की कतारें लग गई थीं। पुलिस की खासी व्यवस्था होने के बावजूद भी ट्रैफिक जाम होने लगा था। पर पुलिस के ध्यान देने पर ट्रैफिक थोड़ी देर के लिए ही जाम हुआ।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपनी पत्नी के साथ सर्वप्रथम माता की चरण वंदना कर लिया आशीर्वाद

स्वास्थ्य मंत्री डॉक्टर प्रभु राम चौधरी और उनकी पत्नी श्रीमती नीरा चौधरी जी ने आज अपने जन्मदिवस पर सर्व प्रथम जीवनदायिनी पूज्य माताजी जी के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मध्यप्रदेश शिक्षक संघ का त्रिदिवसीय प्रांतीय अभ्यास वर्ग उज्जैन में आज से     |     2010 से पूर्व नियुक्त शिक्षकों पर टीईटी अनिवार्यता का मुद्दा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के समक्ष उठाया     |     पुलिस थाने में रोमांस का सीसीटीवी वीडियो वायरल,पुलिस महकमे में हड़कंप मचा,     |     बिना अनुमति नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त वाहन सहित मशीनें जप्त     |     पुराना माध्यमिक साला भवन जर्जर अवस्था में हादसों को दे रहा है न्योता     |     अघोषित बिजली कटौती से जनजीवन बेहाल     |     मादा गाँव में बाघ का हमला, पाड़िया का शिकार, ग्रामीणों में दहशत; तीन दर्जन से अधिक पशुओं पर हमले का दावा     |     98.72 करोड़ की हलाली समूह जलप्रदाय योजना अंतिम चरण में, जल्द 61 गांवों के घरों में पहुंचेगा डैम का शुद्ध पानी     |     विरासत के संरक्षण के लिए गांवों में नागरिकों से संवाद कर रहे आईएएस अंकित कुमार जैन     |     श्रीराम मंदिर: ‘चढ़ावा चोरी कांड’ से उपजे चार नरेटिव ! -अजय बोकिल      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811