(सुनील सोन्हिया की रिपोर्ट)
भोपाल।फुहारों में भीग रहे भोपाल को सुरों से सराबोर करने “द आर्ट म्यूजिकल ग्रुप्स एंड इवेंट्स – प्रेरणा” के तत्वाधान में रवींद्र भवन के अंजनी सभागार में रविवार 16 जुलाई को शाम 5.30 बजे “आया सावन झूम के” का आयोजन किया जा रहा है।
विभिन्न दशकों के लोकप्रिय गीतों से सजी इस शाम में सुरों की मिठास से संगीत प्रेमी आनंद का अनुभव लेंगे। सावन के स्वागत की इस सुरमयी संध्या में प्रज्ञा जोशी, हर्ष शर्मा, सत्शुभ्र मिश्र, हेमंत सिंह चौहान, परमजीत सिंह बग्गा और अन्य गायक अपनी गायकी से समां बांधेंगे। केदार सिंह चौहान के संगीत निर्देशन में गिटार पर ऋतुल हजारिका, ऑक्टोपैड पर विशाल जोशी और ड्रम पर विक्रमजीत तथा राजकुमार सक्सेना की संगत देखने को मिलेगी और बद्र वास्ती मंच संचालन करेंगे। इस अवसर पर आयुक्त लोक शिक्षण संचालनालय श्रीमति अनुभा श्रीवास्तव मुख्य अतिथि एवं प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ सुब्रतो मंडल विशिष्ट अतिथि होंगे। यह कार्यक्रम रविवार 16 जुलाई सायं साढ़े पांच बजे रविंद्र भवन के अंजनी सभागार में होगा। संगीतप्रेमियों के लिए इस कार्यक्रम में प्रवेश पूर्णतः निःशुल्क है।