मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सांची विकासखंड के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत के मिडिल स्कूल में एक गहरा गड्ढा बना हुआ था जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया था और स्कूल के पास ही गंदगी का अंबार लगा था जिसमें से बदबू आ रही थी बच्चों को मुंह पर रुमाल रखकर स्कूल पहुंचना पड़ रहा था गुरुवार को पंचायत द्वारा गड्ढे को पूर्ण रूप से भरवाया गया साथ ही स्कूल के आसपास जो गंदगी लगी हुई थी उसको भी साफ किया गया।

इनका कहना हें-
मिडिल स्कूल अंबाडी के पास गांव का गंदा पानी इकट्ठा करने के लिए गड्ढा बना हुआ था मिडिल स्कूल के पास लगे खेतों में गंदा पानी जाने से किसान की फसल खराब हो रही थी इसलिए गड्ढा नहीं करवाया था मगर अब गड्ढा पूर्ण रूप से भरवा दिया गया स्कूल के आसपास साफ-सफाई भी करवा दी गई है। कुंती रमेश अहिरवार सरपंच ग्रामपंचायत अंबाडी
अंबाड़ी स्कूल में पहली से लेकर आठवीं तक के बच्चे बदबू के कारण परेशान हो रहे थे स्कूल के पास ही गहरा गड्ढा खुदा हुआ था जिसमें बारिश का पानी जमा हो गया था उसमें आवारा पशु आकर बैठ रहे थे अब पंचायत द्वारा गड्ढों को पूर्ण रूप से भरवा दिया गया साथ ही स्कूल के आसपास जो गंदगी फैली हुई थी उसको भी साफ कर दी गई है।
हरिओम साहू भाजपा युवा नेता