Let’s travel together.

बिग बाॅस ओटीटी में वाइल्ड कार्ड एंट्री करेंगी ये फेमस एक्ट्रेस क्रिप्टिक पोस्ट शेयर कर दिया हिंट

60

Bigg Boss OTT 2: बिग बाॅस ओटीटी 2 इस समय दर्शकों का काफी मनोरंजन कर रहा है। शो में कंटेस्टेंट्स की हरकतों और लड़ाई-झगड़े दर्शकों का भरपूर एंटरटेनमेंट कर रहे हैं। वीकेंड के वार पर सलमान खान भी काफी एंजॉय करते हैं। बिग बाॅस ओटीटी 2 पिछले कुछ दिनों से अपनी वाइल्ड कार्ड एंट्री को लेकर चर्चा में बना हुआ है। शो में एंट्री के लिए अब तक की सेलेब्स के नाम सामने आ चुके हैं। वहीं अब एक और फेमस एक्ट्रेस का नाम सामने आया है, जिन्होंने ने खुद एक पोस्ट शेयर कर बिग बाॅस ओटीटी 2 में अपनी एंट्री की ओर इशारा किया है।

इस एक्ट्रेस की होगी एंट्री

पिछले कुछ दिनों से बिग बाॅस ओटीटी सीजन 2 में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर आशिका भाटिया की एंट्री की खबर सामने आ रही है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से अभी कुछ भी आधिकारिक तौर पर नहीं कहा गया है। वहीं, अब आशिका भाटिया ने एक पोस्ट शेयर कर ये हिंट दिया है कि वे बिग बाॅस ओटीटी पर एंट्री कर सकती हैं। आशिका ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इस पोस्ट में एक्ट्रेस ने लिखा ‘जिंदगी में एक बड़ा बदलाव होने वाला है। कुछ समय के लिए सोशल मीडिया से दूर रहूंगी। आपसे दूसरी तरफ से मिलती हूं। लव आशिका भाटिया।’

इनकी होगी वाइल्ड कार्ड एंट्री

आशिका के इस पोस्ट को शेयर करने के बाद फैंस ये कयास लगा रहे हैं कि अब आशिका बिग बाॅस ओटीटी के दूसरे सीजन पर नजर आएंगी। आशिका के अलावा यूट्यूबर एलविश यादव और एक्ट्रेस पलक पुरस्वानी की भी वाइल्ड कार्ड एंट्री हो सकती है। बता दें कि आशिका एक फेमस इंफ्लुएंसर है। वे परवरिश और मीरा जैसे टीवी सीरियल्स में भी काम कर चुकी हैं। आशिका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अक्सर सेलेब्स संग अपने वीडियोज शेयर करती रहती हैं। आशिका ने सुपरहिट फिल्म प्रेम रतन धन पायो में भी काम किया है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811