Let’s travel together.

चुन्हेटिया गांव के बीच बनी पानी की टंकी के पंप हाउस में मिली युवक की लाश

0 104

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी के ग्राम चुन्हेटिया में सोमवार की देर रात्रि गांव के बीच बनी पानी की टंकी के पंप हाउस में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर सिलवानी पुलिस मौके पर पहुंची।
और शव को पोस्टमार्टम हेतु सिविल हॉस्पिटल सिलवानी पहुंचाया गया। जहां मंगलवार की सुबह पोस्टमार्टम कर शव को परिजनों को सौप दिया है।
मृतक की पहचान रीतेश उर्फ नीतेश रैकवार उम्र 40 साल निवासी चुन्हेटिया के रूप में हुई। लाश लगभग 4 से 6 दिन पुरानी बताई जा रही है। पुलिस जांच में लगी। लगभग एक माह पूर्व भी पानी की टंकी के पास लाश मिली थी।
वहीं पत्नि दुर्गा रैकवार और एक बालक और एक बालिका का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक मूलत: जैसीनगर जिला सागर का निवासी है और वह यहां अपनी सुसराल में रहता था। जो कि नशे का आदी था।

इस संबंध में सिलवानी थाना की एसआई आरती धुर्वे ने बताया कि पुलिस ने प्रकरण कायम कर, शव का पीएम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस जांच में जुटी।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर की कमी के बीच एक शिक्षक को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री करना महंगा पड़ा, विधायक की शिकायत के बाद सस्पेंड     |     अतिक्रमण की भेंट चढे नाले-नालियां,गंदगी से बढ रहे मच्छर     |     पटवारी पांच हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार     |     राष्ट्रीय सेवा योजना के सात दिवसीय शिविर संपन्न     |     मैत्री समूह रचनात्मक कार्यों में आगे आए- मुनि श्री महासागर     |     गैरतगंज में अंतरराज्यीय चोर गिरोह का पर्दाफाश, वाहन चालक गिरफ्तार, मुख्य आरोपी महिलाएं फरार     |     उप मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज शहडोल के ब्लड सेंटर का किया शुभारंभ     |     उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने तीन दिवसीय रोटरी राहत निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का किया शुभारंभ     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल के निर्देश के अनुक्रम में स्टाइपेंड वृद्धि आदेश जारी     |     बकाया बिजली बिल पर सख्ती, 80 कनेक्शन काटे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811