Let’s travel together.

बकरी चोरी के आरोप में युवक को पंचायत ने दी तालिबानी सजा सिर मुंडवाया कालिख पोतकर निकाला जुलूस

84

मुजफ्फरपुर। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले से मानवता को शर्मसार करनेवाली एक घटना सामने आई है। यहां के शिवदहा बरैल गांव में बकरी और साइकिल चोरी के आरोप में एक शख्स की हाथ-पैर बांधकर जमकर पिटाई की गई। गांववालों इसके बाद उसका सिर मुंडवाया, चेहरे पर कालिख पोती और जूते-चप्पलों की माला पहनाकर पूरे गांव में जुलूस निकाला। खास बात ये है कि इस शख्स को ये सजा भीड़ ने नहीं, बल्कि गांव के पंचायत ने सुनाई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जानिए पूरा मामला

पीड़ित की पहचान 30 वर्षीय मनोज कुमार के तौर पर हुई है। आरोपों के मुताबिक मनोज, शनिवार की रात गांव के एक घर से बकरी और साइकिल चोरी कर रहा था। इसी दौरान घरवाले जाग गए और उसे रंगेहाथ पकड़ लिया। शोरगुल सुनकर ग्रामीण इकट्ठा हो गये और रात में ही उसकी जमकर पिटाई की। अगले दिन दोपहर को उसे सजा देने के लिए पंचायत बैठी और पुलिस को सौंपने के बजाए पंचायत ने उसे अपनी सजा सुनाई।

पंचायत का फैसला

पंचायत ने सजा सुनाई कि चोरी के मामले आरोपी मनोज के सिर के बाल, दाढ़ी-मूंछ मुंडवाकर, चेहरे पर कालिख पोत, चूना का टीका लगाया जाए और फिर जूते-चप्पल की माला पहनाकर पूरे गांव में घुमाया जाए। पंचायत के फैसले के बाद ग्रामीणों ने ऐसा ही किया और चप्पल-जूते की माला पहना कर पूरे गांव में घुमाया। इसी दौरान, किसी ने घटना का वीडियो बना लिया और उसे इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

जांच कर रही है पुलिस

वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और जांच की जा रही है। गायघाट के थानाध्यक्ष मोनू कुमार ने बताया कि पीड़ित युवक के स्वजनों को आवेदन देने के लिए कहा गया है। आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। फिर जांच के बाद इस मामले में दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811