Let’s travel together.

सावन महीने का पहला सोमवार आज इस बार आठ सोमवार पड़ेंगे सावन महीने

0 76

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
सावन महीने का पहला सोमवार आज इस बार  सावन महीने में आठ सोमवार पड़ेंगे।शुभ मुहूर्त और पूजाविधि सावन का महीना इस साल 4 जुलाई से आरंभ हो चुका है और इसका समापन 31 अगस्त को होगा। इस साल अधिक मास होने की वजह से सावन 59 दिनों का होगा
सावन मास को हिंदू धर्म में सबसे पवित्र महीना माना गया है और भगवान शिव की पूजा के लिए इसका विशेष महत्‍व होता है। सावन के महीने का प्रत्‍येक दिन शिव पूजा के लिए खास माना जाता है। लेकिन सावन के सोमवार शिवजी की कृपा का लाभ पाने के लिए सबसे शुभफलदायी माना जाता है।

पडित चंद्र मोहन तिवारी बताते हैं श्रावण मास इस साल 4 जुलाई से आरंभ हो चुका है और 31 अगस्‍त को समाप्‍त होगा। इस साल मलमास होने की वजह से सावन कुल 59 दिनों का होगा होगा। इस प्रकार भक्‍तों को व्रत करने के लिए कुल 8 सोमवार प्राप्‍त होंगे। जो कि एक बेहद शुभ योग माना जा रहा है। सावन का पहला सोमवार 10 जुलाई को पड़ेगा और आखिर सोमवार 28 अगस्‍त को रहेगा।
सावन सोमवार की सभी तिथियां10,17,24,31 जुलाई रहेंगी वही 7, 14 ,21 ,28 अगस्त रहेंगी इन सभी तारीखों में खेड़ापति हनुमान मंदिर, गुफा मंदिर , इच्छापूर्ति हनुमान मंदिर, पुराना गुरुद्वारा मंदिर दीवानगंज मैं सुबह से लेकर शाम तक मंदिरों में भीड़ देखी जाएगी
पहले सोमवार पर पूजा का शुभ मुहूर्त
सावन सोमवार पर व्रती सुबह शिवलिंग पर जलाभिषेक करके व्रत का आरंभ करते हैं और फिर पूरे दिन व्रत करते हैं। शाम के वक्‍त प्रदोष काल में शिवजी की पूजा करने का महत्‍व सबसे खास माना गया है। सावन के पहले सोमवार पर शाम की पूजा का शुभ महूर्त शाम को 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 22 मिनट तक है। ऐसी मान्‍यता है कि शाम के वक्‍त में रुद्राभिषेक करने से शिवजी साधक के सभी कष्‍टों को दूर करते हैं।
सावन के सोमवार का महत्‍व
इस साल सावन और अधिक मास साथ में पड़ना अद्भुत संयोग माना जा रहा है। अधिक मास के स्‍वामी भगवान विष्‍णु माने गए हैं। इसलिए इस बार सावन में भगवान शिव के साथ ही विष्‍णुजी की पूजा करने से उनकी भी कृपा प्राप्‍त होगी। अगर आपकी कुंडली में विवाह का योग न बन पा रहा है तो सावन के सभी सोमवार का व्रत करें। ऐसा करने से विवाह में आ रही अड़चनें दूर होती है। अगर आपके घर में धन की कमी है तो सावन के सोमवार को शमी के पेड़ की जड़ शिवलिंग पर अर्पित करें और फिर उसे अपनी तिजोरी में लाकर रख दें। ऐसा करने से आर्थिक कष्‍ट दूर होंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |     ग्राम पंचायत गढ़ी के सभा कक्ष में महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न     |     आईडीबीआई बैंक चरौदा शाखा में करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 30 मार्च को     |     महावीर जयंती पर अब 31 की जगह 30 मार्च को अवकाश घोषित     |     शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811