Let’s travel together.

TODAY::राशिफल सोमवार 10जुलाई 2023

0 70

मेष राशि – महत्व के मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं.  औद्योगिक योजनाओं को गति मिलेगी.  दिखावे में न आएं.  लेनदेन में नियंत्रण बनाए रखेंगे.  करीबियों का भरोसा जीतेंगे.  बड़ी सोच से काम लेंगे.  रुटीन रखें.  अपनों के लिए अधिकाधिक करने का भाव रखेंगे.  न्यायिक गतिविधियों में सहज रहें.  व्यवस्था पर जोर बनाए रखेंगे.  खर्च बढ़ा हुआ रह सकता है.  आवश्यक निवेश पर ध्यान देंगे.  दूर देश के मामलों में रुचि रहेगी.  श्रेष्ठजनों से भेंट होगी.  कामकाजी अवसर बने रहेंगे.

वृष राशि – कार्य व्यापार में निरंतरता बनाए रखें.  महत्वपूर्ण मामलों में तेजी बढ़ाएं.  कारोबारी प्रयासों में आगे रहेंगे.  रिश्तों में नई उूर्जा का संचार होगा.  करियर व्यापार में सक्रियता रखेंगे.  आवश्यक निर्णय लेंगे.  तैयारी से आगे बढ़ेंगे.  बहुमुखी प्रदर्शन बना रहेगा.  अच्छे लाभ की संभावना रहेगी.  विस्तार के अवसर बढ़ेंगे.  आय के एक से अधिक स्त्रोत रहेंगे.  कामकाजी सहजता रहेगी.  लक्ष्य पर फोकस बढ़ाएंगे.  रुके हुए मामलों में गति बनाएंगे.  नवीन विषयों में गति बनाए रखेंगे.

मिथुन राशि – सहजता सरलता से आगे बढ़ेंगे.  नवीन शुरूआत कर सकते हैं.  अवसरों को भुनाएंगे.  आर्थिक लक्ष्यों को साधने में सफल होंगे.  इच्छित उपलब्धियों को प्राप्त करेंगे.  प्रतिभा संवार पाएगी.  लक्ष्यों को पूरा करेंगे.  योग्यता प्रदर्शन उम्मीद के अनुरूप रहेगा.  करियर कारोबार के मामले सधेंगे.  पेशेवर गतिविधियों से जुड़ेंगे.  साझा संबंधों में सुधार होगा.  भावनाओं पर अंकुश रखेंगे.  प्रतिस्पर्धा का भाव रहेगा.  स्पष्टता से काम लेंगे.  धैर्य धर्म बनाए रखेंगे.  बड़ों की बात ध्यान से सुनें.

कर्क राशि – भाग्य की मदद से कार्य पूरे होंगे.  सकारात्मकता बढ़त पर रहेगी.  चहुंओर उल्लेखनीय प्रदर्शन बनाए रखेंगे.  आस्था विश्वास बढ़ेंगे.  योजनागत विषयों पर जोर देंगे.  लोगों से तालमेल बढ़ेगा.  सहकर्मियों का साथ पाएंगे.  वरिष्ठों से भेंट होगी.  प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी.  लेनदेन में सहजता बढ़ाएंगे.  यात्रा की संभावना बढ़ेगी.  सक्रिय रहें.  लक्ष्य तेजी से पूरे होंगे.  इच्छित कार्य बनेंगे.  व्यक्तिगत मामले गति लेंगे.  अनुकूलता का प्रतिशत उूंचा रहेगा.  सहयोग का भाव रखेंगे.  अध्ययन में रुचि बढे़गी.

सिंह राशि – साझीदारों और जिम्मेदारों की मदद से उचित दिशा में बढ़ते रहेंगे.  आवश्यक कार्यां में धैर्य बनाए रखेंगे.  तैयारी से आगे बढ़ें.  अप्रत्याशित घटनाक्रम बना रहेगा.  वाद विवाद और अनिर्णय की स्थिति से बचें.  सजगता से कार्य साधें.  नीति धर्म का पालन करें.  निजी विषय पक्ष में रहेंगे.  परंपराओं को निभाएंगे.  खानपान और सेंहत देखें.  संकेतों के प्रति सजगता बनाए रहें.  अतिउत्साह व भावुकता में न आएं.  चर्चा में विनम्र रहें.  व्यवस्था पर भरोसा रखें.  कार्यां में निरंतरता दिखाएंगे.

कन्या राशि – साझा प्रयासों को गति देने वाला समय है.  नेतृत्व बेहतर बना रहेगा.  प्रबंधन प्रशासन सहयोगी होगा.  पैतृक पक्ष से लाभ मिलेगा.  सक्रियता और साहस बनाए रखेंगे.  साझीदारों के बीच समन्वय बना रहेगा.  कामकाजी मामलों में उत्साह रखेंगे.  भूमि भवन के मामले गति लेंगे.  स्थायित्व को बल मिलेगा.  सक्रियता बनी रहेगी.  बड़प्पन से काम लेंगे.  दाम्पत्य में मधुरता बढ़ेगी.  सबको साथ लेकर आगे बढ़ेंगे.  सामूहिक कार्यां में रुचि बढ़ाएंगे.  औद्योगिक मामलों में गति आएगी.

तुला राशि – मेहनत पर ध्यान बढ़ाएं.  सेवा श्रम और प्रबंधन पर बल बनाए रखें.  जल्दबाजी में निर्णय न लें.  संतुलित ढंग से बात रखें.  स्वयं पर ध्यान देंगे.  स्वास्थ्य के प्रति सजगता बढ़ाएंगे.  सहकर्मियों का सहयोग बना रहेगा.  मेहनत लगन से आगे बढ़ेंगे.  उद्योग व्यापार के प्रयास संवरेंगे.  महत्वपूर्ण मामलों में धैर्य दिखाएंगे.  पेशेवरों का समर्थन रहेगा.  नौकरीपेशा अपेक्षा के अनुरूप प्रदर्शन करेंगे.  व्यवस्थाओं को महत्व देंगे.  जोखिम लेने से बचें.  लेनदेन में सतर्क रहें.  ठगे जाने की आशंका है.

वृश्चिक राशि – महत्वपूर्ण प्रयासों में आगे रहेंगे.  परस्पर विश्वास बढ़ेगा.  चहुंओर आनंद का वातावरण रहेगा.  भ्रमण मनोरंजन के अवसर बढ़ेंगे.  सहकर्मियों का विश्वास जीतेंगे.  वचन निभाएंगे.  आर्थिक लेनदेन में सतर्कता रखेंगे.  मित्रों के साथ सुखद पल बिताएंगे.  निजी मामलों में शुभता बढ़ेगी.  निरंतरता रखेंगे.  ल़़़़क्ष्यों पर फोकस रहेगा.  परीक्षा प्रतिस्पर्धा में बेहतर करेंगे.  अध्ययन अध्यापन में मन लगेगा.  आवश्यक कार्यां में शीघ्रता दिखाएं.  निसंकोच आगे बढ़ते रहेंगे.  लाभ प्रभाव संवरेगा.

धनु राशि – पारिवारिक कार्यां में रुचि रखेंगे.  स्वजनों को समय देंगे.  सुख सौख्य बना रहेगा.  सुविधाओं पर जोर रखेंगे.  निजता को बढ़ावा देंगे.  मित्रों का साथ विश्वास बढ़ेगा.  पारिवारिक विषयों में सक्रियता दिखाएंगे.  प्रबंधकीय योजनाओं को गति मिलेगी.  व्यक्तिगत विषयों रुचि रहेगी.  करीबियों की सुनेंगे.  रिश्तों में उूर्जा रहेगी.  प्रस्तावों को समर्थन मिलेगा.  सहजता से आगे बढ़ते रहें.  आय बढ़त पर रहेगी.  बहस से बचें.  शिक्षा संस्कार बेहतर बनाए रखेंगे.  शासकीय कार्यां पर फोकस रहेगा.

मकर राशि – सामाजिक कार्यां में गति आएगी.  शुभ सूचनाओं से उत्साहित रहेंगे.  संपर्क का दायरा बड़ा रहेगा.  मेलजोल में सहजता बनाए रहेंगे.  जनकल्याण के कार्यां पर ध्यान देंगे.  विविध जिम्मेदारियों को निभाने में आगे रहेंगे.  बंधुत्व भाव बढ़ेगा.  सहोदरों से करीबी बढ़ेगी.  रक्त संबंधियों का सहयोग रहेगा.  समझ और साहस से काम लें.  संवाद पर जोर रहेगा.  विवेक विनम्रता से आगे बढ़ेंगे.  धैर्य धर्म अपनाएंगे.  व्यस्तता रहेगी.  बड़ों की सुनेंगे.  तेजी रखेंगे.  कार्यां को लंबित रखने से बचें.

कुंभ राशि -घर परिवार में उत्सव आनंद बना रहेगा.  व्यक्तिगत मामले गति लेंगे.  इच्छित सफलता पाएंगे.  पारिवारिक मामलों में रुचि बढ़ाएंगे.  आकर्षक प्रस्ताव प्राप्त होंगे.  रक्त संबंध बल पाएंगे.  सकियता और साहस बनाए रखेंगे.  सबको साथ लेकर चलेंगे.  मेहमानों का आगमन बना रहेगा.  भव्यता पर जोर रखेंगे.  परंपरागत कार्यां को आगे बढ़ाएंगे.  आयोजन से जुड़ सकते हैं.  यात्रा की संभावना है.  पेशेवरों से तालमेल बढ़ाएंगे.  संपर्क संवाद संवरेगा.  प्रस्ताव व सूचनाओं की प्राप्ति होगी.

मीन राशि – रचनात्मक कार्यां को गति देंगे.  योजनाएं आगे बढ़ेंगी.  इच्छित वस्तु की प्राप्ति होगी.  साहस पराक्रम से आगे बढ़ेंगे.  विभिन्न कार्यां को आगे बढ़ाएंगे.  महत्वपूर्ण विषय गति लेंगे.  शुभता का संचार रहेगा.  लक्ष्य की ओर अग्रसर रहेंगे.  सुख सौख्य बढ़ेगा.  करीबियों का साथ सहयोग पाएंगे.  सफलता प्रतिशत उूंचा रहेगा.  वाणी व्यवहार को बल मिलेगा .  नवाचार बढ़ाएंगे.  सुखद सूचना प्राप्त हो सकती है.  साहस एवं आत्मविश्वास उूंचा रहेगा.  सभ्यता संस्कार बल पाएंगे.  संबंध संवरेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तीन दिव्यांगों को मिलीं जापानी तकनीकी से बनीं मोटराइज्ड स्कूटी     |     सलामतपुर पेट्रोल पंप लूट कांड का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |     क्या राज्यसभा जाना सियासी मोक्ष से पहले ‘गंगा स्नान’ की तरह है? अजय बोकिल     |     हाईवे-18 के प्रतीक्षालय बने शराबियों का अड्डा, यात्री बाहर खड़े होकर बस का इंतजार करने को मजबूर     |     सर्वर डाउन होने से सैकड़ों किसान परेशान,नहीं हो पा रहा पंजीयन     |     तीज पर आयोजित हुआ राई नृत्य, ठाकुर बाबा के स्थान पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़     |     गुजरात के योग विवि में साँची विश्वविद्यालय के छात्रों का कीर्तिमान     |     राजस्व वसूली अभियान के साथ शुद्ध पेयजल के लिए जांच की     |     कायस्थ महासभा द्वारा भाईदोज़ पर चित्रगुप्त मंदिर में होली मिलन समारोह     |     पुष्पा 2 फिल्म के पुष्पा भाऊ के स्वरूप में किया नृत्य सोशल मीडिया पर हुए जमकर वायरल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811