Let’s travel together.

आदिवासी समाज के कार्यक्रम में नेताओं ने जमकर किया प्रदेश सरकार पर हमला

0 63

 

देवेश पाण्डेय सिलवानी रायसेन

सिलवानी में आदिवासी समाज ने आज नीलमणी शाह जी के नेतृत्व में विशाल कार्यक्रम आयोजित हुआ ।जिसमें प्रदेश के कई बडे नेता शामिल हुए ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ हीरालाल अलावा ने कहा कि आदिवासियों को जागने का समय आ गया है,आप समझ लीजिए कि सीधी के अंदर आदिवासी के मुंह पर पेशाब की जाती है सिर्फ इसलिए की जाती है, कि आदिवासी समाज मे जागरूक नहीं है, नहीं तो हम हिंदुस्तान में सबसे ज्यादा हैं हम चाहे तो ईट से ईट बजा देंगे इसलिए हमें हमारे समाज को जागना चाहिए यही बात कहने के लिए सिलवानी आया हूं।हीरालाल अलावा नें कहा कि 20 साल से लगातार आदिवासी समाज पर अत्याचार किया जा रहा हैं,मध्य प्रदेश में आदिवासी समाज की बेटियो पर अत्याचार किया जा रहा है। विधायक ने कहा की पैर धोने से स्वाभिमान वापस नहीं आएगा शिवराज सिंह चौहान, ये बहुत ही निनंदनीय अपराध हुआ है।

आदिवासी समाज के नेता नीलमणि शाह से पत्रकारों ने पूछा की क्या आप भी पिछली बार की तरह इस बार चुनाव लड़ेंगे,तो नीलमणि शाह ने कहा मैं पार्टी का सम्मान करूंगा यदि पार्टी ने टिकट दिया तो लडूंगा नही तो पार्टी का काम करूंगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रीवा एयरपोर्ट लोकार्पण पर विशेष::विन्ध्य की उड़ान को लगे सुनहरे पंख!- राजेन्द्र शुक्ल     |     रोड की बदहाल के कारण रोज वाहन हो रहे हैं ज्यादातर खराब, एक ही दिन में पांच ट्रक के पहिए फूटे     |     बंदरों के आतंक से ग्रामीण परेशान, रोज सुबह शाम मचाते हैं उत्पात     |     18 साल से अधूरी पड़ी अंबाडी डोला घाट की पुलिया के लिए लगभग 24 लाख रुपए हुए मंजूर     |     लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट गवर्नर मनीष शाह बने रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति सदस्य     |     नगरपालिका अध्यक्ष ने  15 लाख से अधिक की लागत के निर्माण कार्यों का भूमि किया     |     गो हत्या के आरोप में महिला सहित एक व्यक्ति हिरासत में,दो आरोपित फरार     |     TODAY :: राशिफल शनिवार 19 अक्टूबर 2024     |     एसपी के निर्देश पर ट्राफिक पुलिस ने लापरवाह वाहन चालकों को दी समझाइश     |     Lady Justice Statue: ‘न्याय की देवी’ की सूरत बदली पर न्याय प्रणाली की सीरत भी बदलेगी?-अजय बोकिल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811