Let’s travel together.

सब्जी मंडी में कीचड़ होने से, दुकानदार एवं ग्राहक हो रहे परेशान नगरपालिका नहीं दे रही ध्यान

0 94

 

गुना से अरविंद गौड़ की रिपोर्ट

गुना जिले में पुरानी गल्ला सब्जी मंडी स्थित है। जिसमें हर रोज ग्राहक सब्जी लेने आते रहते हैं। पर सब्जी बेचने वाले दुकानदार और सब्जी खरीदने वाले ग्राहकों को कुछ दिन से इस भीषण कीचड़ में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सब्जी बेचने वाले दुकानदार आनंद कुशवाहा ने संवाददाता को बताया कि विगत कई दिनों से यह समस्या बनी हुई है, नगर पालिका के सफाई कर्मचारी कभी कबार आकर सफाई कर कर अपनी औपचारिकता पूरी कर लेते है। पर नगर पालिका परिषद द्वारा इस समस्या का अभी तक सही सुधार नहीं किया गया, जिससे कि सब्जी बेचने वाले दुकानदार और सब्जी खरीदने वाले ग्राहक परेशान ना हो सब्जी बेचने वाले दुकानदार और सब्जी खरीदने वाले ग्राहकों ने इस रोड पर सही तरीके से सुधार कर कर इस सीसी रोड पर काली चूड़ी डालने की नगर पालिका परिषद से मांग की है जिससे कि उन लोगों को इस परेशानी से निजात मिल सके, और बारिश के समय जो ज्यादा परेशानी पैदा होती है वह ना बनी रहे और आवागमन सुचारू रूप से चालू हो सके। जिससे कि वाहन चालक और पैदल चलने वाले राहगीर भी इस रोड का लाभ ले सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811