अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश नें सीधी घटना की निंदा की,लेकिन परिवार की संम्पत्ति पर बुलडोजर चलाने कों बताया अनुचित
भोपाल। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पं.पुष्पेन्द्र मिश्र ने प्रवेश शुक्ला द्वारा सीधी में हुई घटना बेहद शर्मसार करने वाली बताया हें।उन्होंने कहा कि प्रवेश शुक्ला उसके द्वारा किए गये कृत्य की सजा मिलनी चाहिए।
श्री मिश्र नें कहा कि परंतु उसके पिता और चाचा की संपत्ति जो की अभी भी उसके दादी के नाम है। उस संपत्ति को तोड़ना कहा का न्याय है घर की मातायें बहने व पूरा परिवार बिलख रहा बेघर कर दिया गया यह न्याय संगत नहीं।सरकार के इस कृत्य से सम्पूर्ण ब्राह्मण समाज में रोष व्याप्त हें। अखिल भारतीय ब्राह्मण समाज मध्यप्रदेश उनके परिवार को घर बनाने हेतु यथासंभव सहयोग तुरंत करेगा।