Let’s travel together.

फैंस के लिए बुरी खबर वनडे वर्ल्ड कप में विकेट कीपिंग करते नजर नहीं आएंगे ऋषभ पंत

66

भारत में इस साल होने वाले क्रिकेट वर्ल्ड कप के लिए माहौल बनने लगा है। इस बीच सड़क दुर्घटना के बाद इलाज करवा रहे ऋषभ पंत के चाहने वालों के लिए बुरी खबर है।

दरअसल, ऋषभ पंत अभी पूरी तरह से फिट नहीं हुए हैं और इस बात संभावना नहीं है कि वे विश्व कप से पहले फिट हो जाएं। मतलब, ऋषभ पंत इस वर्ल्ड कप में विकेट कीपिंग करते नजर नहीं आएंगे।

Rishabh Pant: रिकवरी में अभी लगेंगे 3-6 महीने और

Rishabh Pant उस समय घायल हो गए थे, जब वे ऑस्ट्रेलिया में खेले गए टी-20 विश्व कप से वापसी के बाद अपने घर जा रहे थे। रात में तेज रफ्तार कार का एक्सीडेंट हो गया था। तब से उनका इलाज चल रहा है।

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अधिकारी लगातार नजर रखे हुए हैं। पिछले दिनों बोर्ड के एक अधिकारी ने कहा था कि पंत तेजी से रिकवरी कर रहे हैं। वहीं ताजा रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्हें मैदान पर वापसी करने में 3 से 6 महीने का समय और लग सकता है।

इसका मतलब है कि वे वर्ल्ड कप (ICC WC 2023) नहीं खेल पाएंगे। बता दें, इस बार का वर्ल्ड कप भारत (Team India) में ही आयोजित किया जा रहा है। इस वर्ल्ड कप की शुरुआत 5 अक्टूबर को होगी वहीं इसका फाइनल मुकाबला 19 नवम्बर को खेला जाएगा।

ऋषभ पंत के करियर पर कई प्रश्नचिह्न

ऋषभ पंत तेजी से रिकवर कर रहे हैं, लेकिन विकेटकीपर के तौर पर उनका भविष्य अभी भी अनिश्चित है। अपनी चोटों को ठीक करने के लिए बाएं हाथ के खिलाड़ी को कई सर्जरी से गुजरना पड़ा। उनकी अनुपस्थिति में, दिल्ली कैपिटल्स इंडियन प्रीमियर लीग 2023 में बुरी तरह विफल रही।

टूर्नामेंट के 17वें सीजन में पंत की वापसी की संभावना है, लेकिन उनकी विकेटकीपिंग क्षमता पर सवालिया निशान है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

लोक और देश सेवी पत्रकारिता समय की मांग : राज्यपाल श्री पटेल     |     रायसेन जिले के बाड़ी नगर में 500 वर्षों से स्थापित मां हिंगलाज देवी का मंदिर बना आस्था का केंद्र     |     मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता का शुभारंभ     |     साँची विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रोफेसर यज्नेश्वर एस. शास्त्री ‘दर्शन रत्न’ से सम्मानित     |     निजी क्षेत्र की कंपनियों द्वारा 36 से अधिक युवाओं का किया गया प्रारंभिक चयन     |     रायसेन किसान महाकुम्भ की तैयारी,केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने लिया जायजा     |     श्रीमती अर्चना बागड़ी छात्रावास संचालन, उत्कृष्ट स्वच्छता एवं व्यवस्थाओं के लिए सम्मानित     |     कृषक उत्पादक सहकारी संस्था  सांची द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     दो दिवसीय रंगभूमि नाट्य महोत्सव का समापन     |     सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811