Let’s travel together.
nagar parisad bareli

Health tips: बारिश के बीच खिली धूप से बचें

21

Health tips: ग्वालियर। गर्मी से राहत देने वाली बारिश पिछले दो दिन से थमी हुई है। आसमान में धूप खिल रही है लेकिन यह धूप आपको बीमार कर सकती है। इसलिए धूप में निकलने से बचें और स्वस्थ रहे। इस वक्त बारिश थमने से चिलचिलाती धूप संक्रमण फैलाने में सहायक सिद्द होती है। क्योंकि वातावरण में नमी और धूप से बढ़ी गर्मी बीमारियों को जन्म देती है। इस मौसम में बीमारियां आसानी से फैलती है। इसलिए इस मौसम में खुद को सुरक्षित रखें।

डा दीप्ती गर्ग, चिकित्सक के मुताबिक असल में इस मौसम में शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता भी कम हो जाती है और पसीना निकलने से शरीर में पानी की कमी आ जाती है तथा शरीर में पोटेशियम और सोडियम की कमी हो जाती है। यदि समय पर ओआरएस का घोल पीते रहे तो पानी की समस्या दूर हो जाती है और पसीना निकलने से जो भी शरीर में कमी आई वह दूर हो जाती है। इस मौसम में गर्मी बैक्टीरिया और वायरस को दोगुना तेजी से बढ़ने में मदद करती है। भोजन जल्दी खराब हो जाता है और उसे खाने से बैक्टीरिया हमारे कमजोर प्रतिरक्षा प्रणाली पर हमला करते हैं और ऊपर बताए गए लक्षणों का कारण बनते हैं। गर्मियों में घर में बना हुआ बासी खाना भी इन संक्रमणों का कारण बन सकता है। हैजा हर उम्र में होने वाला सबसे आम संक्रमण है उल्टीयां खून के साथ दस्त, झाग के साथ दस्त और पेट में तेज दर्द इसके शुरूआती लक्षण हैं और शुरू में ही इलाज नहीं मिलने पर इससे डीहाइड्रेशन जैसी गंभीर स्थिति बन सकती है और कभी-कभी कमजोरी की वजह से बेहोशी भी आ सकती हैा इसके लिए रोटावायरस जिम्मेदार होता है। जो आमतौर पर बच्चों में होता है या नोरोवायरस इसकी वजह होता है, जिससे पेट में ऐंठन होती है। गंदे पानी के सेवन से कई तरह की पेट संबंधी बीमारियां पैदा होती है। दूषित पानी या गंदा भोजन पेट में लिवर संबंधी संक्रमण का मुख्य कारण होता हैं। संक्रमण पेट से शुरू होता है, अगर आपको त्वचा में खुजली,जीभ में कड़वाहट, आंखों में पीलापन, जी मिचलाने जैसे कोई भी लक्षण हों तो डाक्टर से परामर्श लें और समय पर उपचार कराएं। इस मौसम में उबले पानी काे ठंडा कर पिएं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811