Let’s travel together.
nagar parisad bareli

यहां भूत इंसानों से मांगते हैं मिठाई और पान

0 153

अनुराग शर्मा

सीहोर। भूतों का नाम सुनते ही अच्छे अच्छों के सिर से पसीना टपकना और चेहरे पर खौफ छाना कोई नई बात नहीं है। अगर यही भूत सामने आए तो क्या स्थिति बनेगी आप समझ सकते हैं। हम आपको ऐसी जगह के बारे में बताने जा रहे हैं जहां भूत और जनता का सीधा आमना सामना होता है। भूतों से आमना सामना होने के दौरान लोग उनसे बातें तक करते हैं। कई बार यह भूत जनता से मिठाई और खाने के लिए पान तक मांगते हैं। उस दौरान लोग भूतों को अपनी समस्या भी बताते हैं।

दरअसल तहसील मुख्यालय इछावर से 25 किमी दूर कालियादेव गांव हैैं। इसकी बड़ी विशेषता यह है कि यहां भूतों का मेला लगता है। सुनने में भले आश्चर्य हो लेकिन यह बात सत्य है। हर भूतड़ी अमावस्या पर इसकी हकीकत देखी जा सकती है। भूतों का मेला इस तरह से लगता है कि उसे देखने के लिए कई जगह से लोग पहुंचते हैं। यहां मौजूद मंदिर में जिसकी मुराद पूरी होती वह पूजा अर्चना कर चढ़ावा चढ़ाने के लिए आते हंै। इससे आए दिन चहल पहल देखी जा सकती है।

सीप नदी के किनारे है

गांव से निकली सीप नदी के किनारे वर्षो पुराना कालियादेव का मंदिर है, उसी से गांव का नाम कालियादेव रखा है। मंदिर में मां काली, भगवान हनुमान सहित अन्य देवी देवताओं की प्रतिमा विराजित है। हर भूतड़ी अमावस्या पर मेला लगता है। दूर दराज से लोग अमावस्या पर नदी में स्नान करने आते हैं। लोगों ने बताया कि जिन लोगों के शरीर में भूत वगैरह आता है या फिर अन्य समस्या है तो स्नान कर मंदिर में पूजा पाठ करने के बाद ठीक होने की अधिकांश संभावना रहती है। यही कारण है कि अमावस्या के साथ पूर्णिमा पर भी श्रद्धालु आस्था के साथ पूजा अर्चना करने आते हैं।

गांव की खासियत

कृषि प्रधान गांव माना जाता हैं। किसान खेती में ही हर साल जी जोड़ मेहनत कर अच्छा उत्पादन लेकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं। कई किसान खेती में ही संपन्न बन गए और स्वयं के साधन खरीदने के साथ पक्के मकान बना लिए हैं। ग्रामीण बताते हैं कि कालियादेव सबसे छोटा गया है, फिर भी कई लोग अच्छा पढ़ लिखकर सरकारी नौकरी में लग गए हैं। वह अच्छे पदों पर काबिज होकर गांव को गौरन्वित कर रहे हैं।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811