Let’s travel together.
nagar parisad bareli

कपास की अच्छी आवक से खली में दाम टूटे खाद्य तेलों में मांग कमजोर

16

इंदौर। निमाड़ अन्य कपास उत्पादक क्षेत्रों की मंडियों में कपास की आवक अच्छी देखी जा रही है। रिपोर्ट के अनुसार मंडियों में कुल आवक करीब 40 हजार गठान तक पहुंच गई है। इससे कपास्या खली पर दबाव है। कपास्या खली के दामों में मंगलवार को 50 रुपये प्रति 60 किलो की गिरावट देखी गई।

अलनीनो प्रभाव और भारत में सोयाबीन बुवाई में देरी से मलेशिया-इंडोनेशिया से पाम तेल में मजबूती की उम्मीदें थी। लेकिन चीन की डालियान एक्सचेंज पर पाम और सोयाबीन तेल का कारोबार बेहद सुस्त है। सीबीओटी बंद होने और डालियान के स्पष्ट संकेत नहीं मिलने से केएलसीई में तीन दिन की तेजी पर लगाम लगता दिखा। केएलसीई (सितंबर) वायदा 101 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ। वहीं, अंतरराष्ट्रीय बाजार से स्पष्ट संकेत न मिलने और स्थानीय बाजार में उपभोक्ता ग्राहकी का सपोर्ट नहीं मिलने के कारण खाद्य तेल में कुछ गिरावट देखने को मिली है। इंदौर में सोया तेल 955-960, पाम तेल इंदौर 950-955 रुपये प्रति दस किलो रह गया।

व्यापारियों का कहना है कि ऊंचे दामों पर खरीदारी फिलहाल कमजोर रहने की उम्मीद है। आगे मुनाफावसूली की बिक्री से तीन-चार रुपये प्रति किलो का करेक्शन देखने को मिल सकता है। मार्केट की नजरें एमपीओबी की सर्वे रिपोर्ट पर रहेगी। इससे मलेशिया के जून महीने में पाम तेल की सप्लाई डिमांड का अंदाजा लगेगा। देशभर में सोयाबीन की आवक दो लाख 25 हजार बोरी की बताई। इसमें से मध्य प्रदेश में सोयाबीन की आवक एक लाख 50 हजार बोरी की दर्ज की गई। सोयाबीन की आवक बढ़ने के कारण सोयाबीन की कीमतों में भी करीब 50-75 रुपये तक की गिरावट देखने को मिली है। इंदौर मंडी में सोयाबीन बेस्ट 5000, एवरेज 4700-4900, सरसों निमाड़ी 6100-6300, राइडा 4700-4900 रुपये प्रति क्विंटल के भाव रहे।

लूज तेल के दाम – (प्रति दस किलो के भाव) मूंगफली तेल इंदौर 1700-1710, मुंबई मूंगफली तेल 1700, इंदौर सोयाबीन रिफाइंड 955-960, इंदौर सोयाबीन साल्वेंट 915-920, इंदौर पाम 950-955, मुंबई सोया रिफाइंड 975, मुंबई पाम तेल 878, राजकोट तेलिया 2690, गुजरात लूज 1690, कपास्या तेल इंदौर 910 रुपये।

प्लांटों में सोयाबीन के दाम – प्रकाश 5060, अंबुजा 5050, रुचि 5040, अवी एग्रो 5000, प्रेस्टीज 5050, लाभांशी 5075, लक्ष्मी 5109, धानुका सोया 5055, नीमच प्रोटीन 5050, एमएस नीमच 5000, एमएस पचोर 5050, धीरेंद्र सोया 5050, सूर्या 5050, दिसान धुलिया 5150, संजय सोया 5159, विप्पी 5000, इटारसी 5081, सांवरिया 5150, महेश 5000 रुपये प्रति क्विंटल।

कपास्या खली – (60 किलो भरती) इंदौर 1750, देवास 1750, उज्जैन 1750, खंडवा 1725, बुरहानपुर 1725, अकोला 2675 रुपये।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811