Let’s travel together.

उमा भारती ने बताया कारण-मेने ‘पत्थर’ क्यों चलाया

0 1,102

मुख्यमंत्री शिवराजसिंह को लिखा पत्र बताया कारण

भोपाल। उमा भारती ने लिखा कि मैं रविवार को महिलाओं के आग्रह पर भोपाल के बरखेड़ा पठानी के आजाद नगर में शराब की दुकान और अहाता देखने गई थी। वहां महिलाओं ने बताया कि यह मजदूरों की बस्ती है। यहां मंदिर है। स्कूल है। तीन साल से शराब की दुकान को बंद करने के लिए आंदोलन कर रही हैं। धरना-प्रदर्शन भी दिया है। हर बार प्रशासन ने आश्वासन दिया और धरना-प्रदर्शन खत्म करवाया। इसके बाद भी दुकान बंद नहीं हुई है।

पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पिछले कुछ समय से प्रदेश में शराबबंदी की मांग कर रही है।   भोपाल के भेल इलाके में बरखेड़ी में स्थित शराब दुकान में घुसकर रविवार को उन्होंने पत्थर मारा। बोतलों को फोड़ा। साथ ही प्रशासन को 7 दिन में दुकान बंद करने की चेतावनी भी दी।  इसी को लेकर सोमवार को उमा भारती ने शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखा और अपनी बात को स्पष्ट करने की कोशिश की।

महिलाओं कीआपबीती सुनी तो आया गुस्सा 

उमा भारती के पत्र के अनुसार वह महिलाओं की बात सुनकर   प्रशासन से बात करने का कहकर पलट गई थी। तब कुछ महिलाओं ने रोते हुए बताया कि शराबी लोग शराब दुकान के पीछे खड़े होकर महिला-बच्चों की तरफ खड़े होकर लघुशंका करते हैं। महिलाओं और बच्चियों को लज्जित करते हैं। इस पर मैं दुकान की ओर मुड़ी और कर्मचारियों को शराब की बोतलों से अलग होने को कहा। पूरी ताकत से एक पत्थर शराब की बोतलों पर दे मारा। निषिद्ध और वर्जित स्थानों पर शराब की दुकानें और अहाते हैं, जिन्हें तत्काल बंद कर देना चाहिए।

महिलाओं के सम्मान की रक्षा में मारा पत्थर
उमा भारती ने अपने पत्र में लिखा कि मैं एक महिला हूं। रोती हुई महिलाओं के सम्मान की रक्षा में मैंने पूरी ताकत से एक पत्थर शराब की बोतलों में मारा है क्योंकि वह नियम विरुद्ध जगहों पर थीं। वह पत्थर जो मैंने मारा है, वह प्रदेश की स्त्रियों और बच्चियों के सम्मान के लिए हुआ है। जागरूकता अभियान तो शराबियों की एवं नशेड़ियों की निजी जिंदगी बचाने के लिए होगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व कैंसर दिवस :: कैंसर के विभिन्न लक्षणों,पहचान और उपचार के संदेश के साथ जागरूकता रैली निकाली गई     |     सप्ताह में देर रात 2 दिन हुई बारिश ने ईट भट्टों के व्यवसाययों को लाखों का नुकसान     |     इंसान उतना ही भोजन करे जितना पचा सके, और धन उतना कमाए जितना खर्च कर सके- पंडित विपिन बिहारी महाराज     |      टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का भव्य समापन,पूर्व मंत्री रामपालसिंह राजपूत हुए शामिल     |     ग्राम कमरोंरा में युवती की निर्मम हत्या, आरोपी की उपचार के दौरान मौत     |     कृषि मंडी के हम्मालों ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन     |     युवक ने अज्ञात कारणों से खेत पर पिया कीटनाशक हुई मौत     |     नोहलेश्वर महोत्सव हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का जीवंत प्रतीक है: सत्येंद्र सिंह लोधी     |     नमामि वीरम और वेदो से विज्ञान पत्रिकाओं का विमोचन के संदर्भ में  प्रेस वार्ता का आयोजित     |     तेज रफ्तार कार ने मोटरसाइकिल को मारी टक्कर पति-पत्नी व बच्चें को किया अपाहिज     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811