Let’s travel together.
nagar parisad bareli

किसानों ने सेवा निवृत्ति पर किया अधिकारियों का सम्मान

0 449

अधिकारी बोले, कृषि के खजाने से तीन रत्न कम हुए

बरेली (रायसेन) से कमल याज्ञवल्क्य

. बाड़ी ब्लॉक के खरगोन के पास बटेरा स्थित एक गार्डन में कृषि विभाग के तीन ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारियों की सेवा निवृत्ति पर गरिमामयी आयोजन में क्षेत्र के किसानों और बरिष्ठ नागरिकों ने सम्मान किया. इस अवसर पर ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी कल्याण सिंह रघुवंशी, अशोक बागड़ी एवं

अवध नारायण सक्सेना के सम्मान के लिए सहायक संचालक कृषि रायसेन दुष्यंत धाकड़ एवं एसएडीओ बाड़ी एके रावत विशेष रूप से मौजूद रहे. कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार उन्नत किसान प्रशांत द्विवेदी के साथ राजू राय एवं कल्याण सिंह धाकड़ थे. कार्यक्रम में छुछाहर के बरिष्ठ किसान चंदनसिंह चौधरी चाचा, तेज कुमार नामदेव, उत्तम नारायण शर्मा, कमल याज्ञवल्क्य, कृषि विभाग के आर एस रघुवंशी, अरविंद पटेल,

रविन्द्र रघुवंशी कुचवाड़ा वाले, प्रदीप पटेल, धीरेन्द्र बमरेले, प्रेमेन्द्र साहू, नरेंद्र सिंह रघुवंशी, राजेन्द्र धाकड़ आदि ने तीनों सेवा निवृत्त अधिकारियों को शाल श्रीफल भेंटकर सम्मान किया. सम्मान समारोह में मुख्य रूप से मौजूद सहायक संचालक कृषि रायसेन दुष्यंत धाकड़ ने सेवा निवृत्त कृषि अधिकारी कल्याण सिंह रघुवंशी, अशोक बागड़ी एवं अवध नारायण सक्सेना का सम्मान करते हुए कहा कि किसान और कृषि विभाग के बीच ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी सेतु का काम करते हैं. आज किसानों द्वारा इस गरिमापूर्ण समारोह में कृषि विभाग के सेवा निवृत्त अधिकारियों का आत्मीय सम्मान इस बात की पुष्टि करता है कि कृषि सदैव किसानों के प्रति सेवा और समर्पित भाव से से काम करता है.

सहायक संचालक कृषि रायसेन दुष्यंत धाकड़ ने यह भी बताया कि जब बाड़ी ब्लॉक में संविदा नियुक्ति पर बीटीएम था तो इन्हीं अधिकारियों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखा और आज जिला स्तर पर सम्मानित पद पर हूँ. उन्होंने कहा कि सभी के समग्र प्रयासों से ही किसानों की प्रगति हो रही है. कार्यक्रम को बरिष्ठ किसान चंदनसिंह चौधरी चाचा, प्रशांत द्विवेदी सहित कमल याज्ञवल्क्य ने भी संबोधित करते हुए तीनों अधिकारियों के बेहतरीन सेवा कार्य का उल्लेख किया. कार्यक्रम का संचालन एसएडीओ कृषि बाड़ी एके रावत ने किया.

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811