Let’s travel together.

जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग की गोली मारकर हत्या

88

भिंड: सुरपुरा थाना क्षेत्र के आकोन गांव में जमीन के विवाद को लेकर बुजुर्ग की कट्टे से गोली मारकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पीएम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। साथ ही आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज उनकी तलाश शुरू कर दी है।

45 वर्षीय निमेश पुत्र उर्फ गरीबे पुत्र रामलखन सिंह यादव निवासी ग्राम अकोन ने पुलिस को बताया कि 30 जून की शाम छह बजे मैं अपने भाई विमलेश के साथ जब घर की तरफ आ रहा था, जैसे ही मैं अपने गांव में सूरज सरपंच के घर के पास पहुंचा तो घर के बाहर बैठा दिलीप यादव मेरे भाई विमलेश से बोला तुम अटेर क्यों गए थे। इसका जवाब देते हुए मेरे भाई विमलेश ने कहा कि तुमसे जो हमारा जमीनी विवाद चल रहा है, उसी को लेकर गए थे। इसके बाद दिलीप बोला तू और तेरा बाप मुझसे कभी जमीन नहीं ले पाएगा। अगर तुम लोगों में दम है तो खेत पर पैर रखकर भी दिखा दो। इसके बाद दिलीप और उसके पिता मायाराम ने विमलेश को गालियां देनी शुरू कर दीं। इसके बाद दिलीप और मायाराम अपनी छत पर चढ़ गए और पत्थर फेंकने लगे। विवाद होता देख मेरे 60 वर्षीय पिता रामलक्ष्ण यादव घर के बाहर आ गए। मेरे पिता ने दिलीप और मायाराम से विवाद न करने की बात कही। इस बात पर दिलीप ने कट्टा निकालकर मेरे पिता को गोली मार दी। गोली मेरे पिता के बाई आंख की भौहें में लगी जो सिर को चीरते हो निकल गई। इस वजह से मेरे पिता की मौत हो गई। इसके बाद मायाराम ने हम लोगों से कहा कि तुम लोग गांव छोड़कर चले जाआ नहीं तो मैं सबको मार डालूंगा। वहीं सुरपुरा थाना पुलिस ने आरोपितों के खिलाफ केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

दिव्य चिंतन:: सरकारी स्कूलों में घंटी बज रही है…क्या यह चेतावनी की आख़िरी घंटी है ?-हरीश मिश्र      |     मिशन वन क्लब वन डायलिसिस” के अंतर्गत विशेष सेवा कार्यक्रम आयोजित     |     अनैतिक गतिविधियों पर लगेगी लगाम चलेगा कानून का राज – थाना प्रभारी शर्मा     |     सांची में चोरों का गिरोह सक्रिय रात्रि में चोर फरार मोटर साइकिल चढी पुलिस के हत्थे     |     किसानों की समस्याओं को लेकर मुखर हुई कांग्रेस,ट्रैक्टर रैली के साथ धरना प्रदर्शन कर सोंपा ज्ञापन     |     प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में भारत हर क्षेत्र में तीव्र गति से आगे बढ़ रहा है : त्रिपुरा मुख्यमंत्री डॉ. साहा     |     त्रिपुरा के मुख्यमंत्री डॉ. माणिक साहा का उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने किया अभिनंदन     |     कलेक्टर व जिला पंचायत सीईओ धरसीवा क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में हुए शामिल     |     मध्यप्रदेश की पाठशालाओं का महासम्मेलन “आओ चलें पाठशाला” ऐतिहासिक रूप से सम्पन्न     |     आस्था, परंपरा और संस्कृति का संगम है जमुनिया, भैरव बाबा से ठाकुर बाबा तक गूंजती है श्रद्धा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811