Let’s travel together.

होली मिलन समारोह आयोजन को लेकर अखिल भारतीय सनाढ्य ब्राह्मण परिषद की बैठक संपन्न

0 559

तारकेश्वर शर्मा

गंज बासौदा।होली मिलन समारोह के आयोजन को लेकर आज दिनांक 13 मार्च 2022 दिन रविवार को दोपहर 2:बजे सत्यनारायण शर्मा एडवोकेट के निवास स्थान सदर बाजार पर अखिल भारतीय सनाढ्य ब्राह्मण परिषद की बैठक आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता समाज के वरिष्ठ एडवोकेट सुरेंद्र भारद्वाज ने की बैठक में सभी समाज बंधुओं ने अपने अपने विचार व्यक्त कर सहमति जताई कि समाज के अनरय की होली है उन परिवारों के घरों में जाकर के रंग गुलाल लगा कर अनरय दूर किया जाएगा। अखिल भारतीय सनाढ्य ब्राह्मण परिषद के तत्वाधान में सामूहिक होली मिलन समारोह रखा जाएगा जिसमें सभी समाज के ब्राह्मण बंधुओं को आमंत्रित किया जाएगा एवं 27 मार्च को भोपाल में आयोजित कार्यक्रम में भी बासौदा से समाज बंधु उपस्थित रहेंगे। बैठक के समापन

पर शमशाबाद स्थित बाबा रामदेव, द्वारकाधीश मंदिर के पुजारी जगदीश शर्मा मनमोहन शर्मा डॉ मोहन शर्मा रामकिशन दीक्षित आदि के आकस्मिक निधन पर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई ।एवं समाज के दिवंगत लोगों की आत्मिक शांति के लिए श्रद्धांजलि दी गई। बैठक में सनाढ्य ब्राह्मण परिषद के अध्यक्ष दीपक तिवारी दिनेश दंडोतिया शिव मोहन पाराशर भरत पाठक सुरेंद्र भारद्वाज सत्यनारायण शर्मा जगदीश मिश्रा विकास शर्मा सुनील बाबू पिगले राजीव मिश्रा वरुणोदय चौबे सचिन दीक्षित अनिल शर्मा डॉ रवि शर्मा अनिल पाठक प्रियंक शर्मा देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित थे आगामी बैठक दिनांक 16 मार्च 2022 दिन बुधवार को शाम 4:00 बजे श्री सुरेंद्र भारद्वाज जी एडवोकेट जी के निज निवास स्थान मिल रोड स्टेशन पर रखी गई है

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811