Let’s travel together.

रजिस्ट्री के लिए प्लॉट खरीददार हो रहे परेशान,कोलोनाईजर सिर्फ दे रहा आश्वासन

0 104

 

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन

मंडीदीप नगर के वार्ड नंबर 24 में स्थित नर्मदा पुरम कॉलोनी इन दिनों सुर्खियां बटोर रही है कॉलोनाइजर और किसान के बीच कानूनी कार्रवाई को लेकर जोर आजमाइश चल रही है वही किसान का आरोप है कि कॉलोनाइजर द्वारा प्लॉट खरीदने वाले से पूरा पैसा ले लिया और मुझे भुगतान नहीं किया।
गज्जू पिपलिया निवासी मुकेश कुमार मीणा पुत्र स्वर्गीय श्री रामचरण मीणा द्वारा आम सूचना समाचार पत्र में निकलवा कर प्लाट खरीददारो को 7 दिन का मैं दस्तावेज सहित आने को कहा था जिनके द्वारा लौट खरीदे गए थे वही कॉलोनाइजर राजेश गुप्ता पिता राजेंद्र गुप्ता द्वारा लार्ड खरीदारों से पैसा तो ले लिया पर राजेश गुप्ता द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराई जा रही है जिससे प्लाट खरीदार परेशान दिखाई नजर आते हैं प्लॉट खरीदार महिला रामवती रमन द्वारा प्लॉट खरीदा गया था प्लॉट का पूरा पैसा देने के बाद भी 6 महीने हो गए हैं पर अभी तक कॉलोनाइजर राजेश गुप्ता द्वारा रजिस्ट्री नहीं कराई गई है महिला का कहना है कि हम बहुत परेशान हैं रजिस्ट्री ना होने के कारण हमें बैंक से लोन भी नहीं मिल रहा है किराए के मकान में रहते हैं सोचा था कि एक छोटा सा घर बना लेंगे पर अब वह भी मुश्किल दिखाई नजर आता है प्लाट खरीदने के समय कॉलोनाइजर द्वारा बड़े-बड़े वादे किए थे सड़क पानी बिजली पाक जैसी सुविधाएं मिलेंगी पर आज हम अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं ना सड़क मिली ना पानी मिलाना बिजली मिली और यहां तक कि पैसा देने के बाद भी रजिस्ट्री भी नहीं हो पा रही

मंडीदीप नगर में अवैध कालोनियों का जाल फैला हुआ है जिसके कारण एक के बाद एक धड़ल्ले से खेतों में कॉलोनी काटकर बेचने का काम जोड़ों पर चल रहा है स्थानीय प्रशासन द्वारा समय-समय पर कार्रवाई करने के बाद भी इनके हौसले इतने बुलंद है कि कार्यवाही के चंद दिनों बाद ही अपना कारोबार फिर फैला लेते हैं कई कॉलोनाइजर तो ऐसे हैं जिनके द्वारा एक के बाद एक अवैध कॉलोनी काटने का कारोबार खुलेआम किया जा रहा है पर स्थानीय प्रशासन उन पर रोक लगाने में नाकाम दिखाई नजर आता है

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शुजालपुर में जमीन विवाद ने लिया हिंसक रूप: लाठी-डंडे और तलवारें चलीं, 5 घायल     |     बालाघाट में दर्दनाक हादसा: चलती कार खाई में गिरी, आग लगने से मासूम सहित तीन की जिंदा जलकर मौत     |     विधायक अनुज शर्मा ने विकास कार्यों की समीक्षा की     |     इंदौर में मुख्यमंत्री “जनसंकल्प से समाधान अभियान” आज, डॉ.मोहन यादव होगे शामिल     |      जिला न्यायालय परिसर में मेगा लीगल आउटरीच एंड अवेयरनेस कैंप एवं वृहद विधिक सेवा प्रदर्शनी का आयोजन     |     फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811