रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन
जिला रायसेन के गौहरगंज तहसील के अंतर्गत वन भूमि और राजस्व भूमि पर बने फार्म हाउस इन दिनो चर्चा का विषय बने हुए है ज्यादातर भोपाल के अय्यास और रईस जादो द्वारा वन विभाग और राजस्व विभाग की भूमियों पर फार्म हाउस बना रखे है जिनकी भूमि की कीमत करोड़ों रुपए है पर दोनो विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की मिलीभगत के कारण इनकी संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है जानकारों की माने तो औबेदुल्लागंज वन मंडल के अंतर्गत आने वाली चिकलोद रेंज में कई ऐसी जगह है जहा पर जाने के लिए बीच जंगल से रास्ते बनाए गए है जबकि बीच जंगल से रास्ता किस अधिकारी द्वारा बनाने दिया गया यह भी जांच का विषय जानकर यह भी बताते है की यह रास्ता जेसीबी से बनाया गया है

वनों के पास बने फार्म हाउस बन रहे अनेतिक कार्यों का अड्डा
वन भूमियों के पास बने फार्म हाउस में जानकारों की माने तो जुआ , सट्टा, वन कटाई,शिकार जेसे मामले पहले भी देखने को मिल चुके है पर अनेतिक रूप से कब्जा कर बनाए गए ये अनेतिक कार्यों के अड्डे अभी तक धराशाही नही किए गए है जिसको लेकर दोनो ही विभाग के जिम्मेदार अधिकारियों की भूमिका संदेह के घेरे में दिखाई नजर आती है