गौहरगंज रायसेन। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देशानुसार अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्री अनीश मिश्रा के मार्गदर्शन में तहसील विधिक सेवा समिति गौहरगंज द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।

जिला अपर सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति तहसील गौहरगंज श्री ओ.पी. रघुवंशी द्वारा बताया गया कि शिविर का शुभारंभ मां सरस्वती की पूजा अर्चना एवं माल्यार्पण कर किया गया रक्तदान में न्यायालय के न्यायाधीश कर्मचारी अभिभाषक गण पुलिस विभाग के अधिकारी कर्मचारी अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी समाज सेवी संस्थाओं भोजपुर रक्त दान कल्याण संघ आम नागरिकों तथा स्थानीय चिकित्सा विभाग के अधिकारी कर्मचारियों द्वारा बढ़ चढ़कर भाग लिया गया और रक्तदान कर तथा आवश्यक व्यवस्थाएं कर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया गया।

रक्तदान शिविर को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी विभागों संस्थाओं व आम नागरिकों का अध्यक्ष तहसील विधिक सेवा समिति श्री ओपी रघुवंशी द्वारा आभार व्यक्त किया गया । रक्तदान से दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति या अन्य किसी कारण से जरूरतमंद व्यक्तियों का जीवन बचाया जा सकता है और पुण्य लाभ प्राप्त किया जा सकता है।

रक्तदान शिविर में आज न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी श्री अतुल बिल्लौर गोहरगंज थाना प्रभारी अब्दुल्लागंज संदीप चौरसिया आरक्षक दिलीप चौरे थाना गोहरगंज एवं एडवोकेट तारिक खान जेपी चतुर्वेदी समाजसेवी संस्था के हर पाल सिंह राजपूत तथा अन्य स्टाफ एवं विनोद नायक नवल सोमेश अजय भास्कर प्रशांत शैलेंद्र तथा तहसीलदार गोहरगंज प्रमोद उइके तथा अन्य रक्त दाताओं ने स्वेच्छा से रक्तदान महादान में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

इस कार्यक्रम को सफल बनाया माननीय अपर सत्र न्यायाधीश महोदय श्री ओ पी रघुवंशी ने अपील की है कि हमेशा ही अधिक से अधिक रक्तदान जनसेवा एवं मानव सेवा के हित में करते रहें इस अवसर पर शासकीय अस्पताल गोहरगंज में थाना प्रभारी गोहरगंज आर के चौधरी एवं डॉक्टर धर्मेंद्र गौर, लक्ष्मी नारायण लोधी ,श्रीमती सुषमा डिसेल्वा श्रीमती ज्योति बामने ,प्रतिभा देशमुख अफजल खान एवं अन्य स्टाफ उपस्थित रहा जिन्होंने रक्तदान कार्यक्रम में अपनी सहभागिता प्रदान की