Let’s travel together.

Adipurush: आदिपुरुष के मेकर्स पर भड़के महाभारत के धृतराष्ट्र नहीं पसंद आए टपोरी डायलॉग

108

आदिपुरुष को लेकर आए दिन कोई न कोई विवाद बढ़ रहा है। फिल्म के डायलाॅग्स को लेकर काफी विरोध किया गया था। फिल्म की कंट्रोवर्सी का असर इसकी कमाई पर साफ दिख रहा है। आदिपुरुष का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन लगातार गिरता ही जा रहा है। आदिपुरुष के डायलाॅग्स और ग्राफिक्स को लेकर दर्शकों ने अपना मन फिल्म से हटा लिया है। रामायण और महाभारत के स्टार्स भी फिल्म को लेकर अपनी नाराजगी जता रहे हैं। कुछ समय पहले ही महाभारत के युधिष्ठिर यानी गजेंद्र चौहान ने आदिपुरुष के मेकर्स पर निशाना साधा था। वहीं अब बीआर चोपड़ा की महाभारत के धृतराष्ट्र यानी गिरिजा शंकर ने आदिपुरुष के मेकर्स पर सवाल उठाए हैं।

टपोरी भाषा की जरूरत नहीं थी

गिरिजा शंकर का कहना है कि फिल्म में टपोरी भाषा का प्रयोग किए जाने की जरूरत नहीं थी। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर ने कहा है कि उन्होंने अभी तक फिल्म नहीं देखी है, लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल क्लिप को जरूर देखा है। गिरिजा शंकर ने आदिपुरुष में इस्तेमाल किए गए डायलाॅग्स पर नाराजगी जताई है। उनका कहना था कि उन्हें समझ नहीं आ रहा है कि वे किस तरह इस पर रिएक्ट करें। हनुमान जी या फिर बाकी कोई भी किरदार इस तरह की भाषा में कैसे बात कर सकते हैं।

मेकर्स पर उठाए सवाल

गिरिजा शंकर को लगता है कि मेकर्स इससे काफी बेहतर तरीके से बना सकते थे। फिल्म में टपोरी भाषा को डालना बिल्कुल भी जरूरी नहीं था। बता दें कि गिरिजा शंकर एक दिग्गज कलाकार हैं, जो अमेरिका में रहते हैं। काम के सिलसिले में वे इंडिया आना-जाना करते हैं। गिरिजा शंकर के मुताबिक आदिपुरुष फिल्म में और अच्छी भाषा का इस्तेमाल किया जा सकता था। एक्टर से पहले भी आदिपुरुष को लेकर रामायण के राम अरुण गोविल, मुकेश खन्ना समेत कई सितारे अपना रिएक्शन दे चुके हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811