Let’s travel together.

दमोह देहात पुलिस की कार्यवाही 30 कि.ग्रा. अवैध गांजा सहित आरोपी गिरफ्तार

0 103

 

रिपोर्ट धीरज जॉनसन,दमोह

दमोह:पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन सागर द्वारा अवैध मादक पदार्थ की धर पकड़ हेतु आदेशित किया गया जिसके पालन में पुलिस अधीक्षक द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक समस्त अनुविभागीय अधिकारी व समस्त थाना प्रभारियों को कार्यवाही हेतु निर्देशित किया गया और मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त होने पर की बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा दमोह आ रहा है, कार्यवाही हेतु नगर पुलिस अधीक्षक व थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपूत को निर्देशित किया गया। मुखबिर द्वारा बताये स्थान सिद्ध बाबा की पहाड़ी हथना तिराहा पर पहुंचकर देखा तो एक व्यक्ति तीन चटाईयों का बंडल रखे दिखा जिससे नाम पता पूंछने पर अपना सोनू रजक पिता गुल्ले रजक (24) निवासी ग्राम खजुरिया थाना खुरई जिला सागर का रहने बाला बताया । चटाई का बंडल लिये था उसे खुलवाया गया तो एक बंडल में 10 चटाईयां रखे था जो चटाई के बंडल बीच में फूले हुए थे जिससे बंडल फूलने का कारण पूंछा जो उचित कारण नही बता पाया। उन चटाई के बंडलों को खुलवाया गया, तीनो चटाई के बंडल में अलग-अलग कुल 15 पैकेट रखे था, प्रत्येक पैकेट 2-2 कि.ग्रा. के कुल 30 कि.ग्रा. अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती करीबन 6,00,000/- रुपये का अवैध रूप से लिये मिला। उक्त मादक पदार्थ गांजा विधिवत कार्यवाही करते हुए आरोपी सोनू रजक के कब्जे से जप्त किया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। आरोपी को न्यायालय जेआर पर पेश किया जाएगा उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी दमोह देहात निरीक्षक सत्येन्द्र सिंह राजपूत, उनि गरिमा मिश्रा,सउनि विजय चौबे, प्र.आर मुकेश दुबे, प्र. आर दीपक ठाकुर, प्र. आर राकेश अठ्या प्र. आर भानू उपाध्याय, प्र. आर महेश यादव, आर. मनीष तिवारी,आर. पवन,आर बृजेन्द्र, आर. आसिफ की भूमिका रही जिन्हे पुलिस अधीक्षक द्वारा नगद पुरस्कार से पुरुस्कृत किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |     गर्मी ने दिखाए तेवर, तेज धूप से हॉट बाजार में दोपहर तक पसरा सन्नाटा     |     फसलों की सुरक्षा के लिए दोपहर में बिजली कटौती, किसानों को राहत देने की पहल     |     आचार्य रजनीश की जन्मस्थली में पुरानी रंजिश को लेकर खूनी खेल     |     ज्वारे रखकर भक्ति भाव से हो रही माँ भगवती की उपासना, भव्य रूप से सजी माँ की बगिया     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811