Let’s travel together.

सॉफ्टवेयर इंजीनियर बनने तीन दिवसीय सेमीनार में शामिल हुईं 300 सौ से अधिक युवतियां

0 77

 

पंडित आर.डी. तिवारी स्कूल में आयोजित हुआ सेमीनार

जिला प्रशासन की पहल को युवतियों ने सराहा

 सुरेन्द्र जैन रायपुर 

हाई स्कूल उत्तीर्ण युवतियों-महिलाओं के लिए निःशुल्क सॉफ्टवेयर इंजीनिरिंग प्रशिक्षण के लिए जिला प्रशासन द्वारा तीन दिवसीय सेमीनार का आयोजन किया गया। इसमें 300 सौ अधिक अभ्यर्थियों शामिल हुए। अभ्यर्थियों ने जिला प्रशासन की इस पहल की सराहना की। उन्होंने कहा के हमें यह जानकर बहुत अच्छा लगा कि एप बनाने को सीखने मिलेगा। इससे हमारे कैरियर के परंपरागत विकल्पों के अलावा नए विकल्प अपनाने का अवसर मिलेगा। अन्य अभ्यर्थी ने कहा कि कोडिंग के क्षेत्र में निःशुल्क प्रशिक्षण मिलना हमारे लिए सुखद अनुभूति होगी और हमें बहुराष्ट्रीय कंपनियों में काम करने का अवसर मिलेगा।

अंतिम दिन सहायक कलेक्टर श्री जयंत नाहटा और नव गुरूकुल संस्था के विशेषज्ञो ने अभ्यर्थियों के प्रश्नों के उत्तर देते हुए ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने की अपील की। श्री नाहटा ने कहा कि यह 17 से 29 वर्ष तक आयु वर्ग की युवतियों-महिलाओं के लिए सॉफ्टवेयर के क्षेत्र में कैरियर बनाने का अच्छा अवसर है। इसमें आवासीय प्रशिक्षण की व्यवस्था है जो कि निःशुल्क है। इससे प्रशिक्षणार्थीे को भोजन आवास की व्यवस्था करने की चिन्ता नहीं रहेगी। वह निश्चिंत होकर पढ़ाई में ध्यान केन्द्रित करेंगी और वह शिक्षकों द्वारा सिखाए जा रहे तकनीक को पूरी तरह ग्रहण करेंगे।

उल्लेखनीय है कि इस स्क्रीनिंग में चयनित अभ्यर्थी को कोडिंग का प्रशिक्षण प्राप्त होगा। इसके परिणाम जल्द जारी किए जाएंगें। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद न्यून्तम 20 हजार रूपये का वेतन की नौकरी मिल सकेगी। भविष्य में अमेजन, नेटवेस्ट, एप्प स्क्रिप, मैक्यूरी, एक्सेंचर जैसी मल्टीनेशनल कंपनियों में कार्य करने का अवसर मिल सकेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

देर रात बड़ा सड़क हादसा, ट्रक में घुसी स्कूटी आरक्षक की मौत,एसपी के स्टेनो गंभीर घायल, भोपाल रेफर     |     भाजपा के एक दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन     |     नारी एक जिम्मेदारियां अनेक:: ट्रैफिक सिंगिंग कॉर्प सोनाली सोनी और पंखुरी किरनप्रकाश सहित पांच समाज सेवियों को आवाज अवार्ड     |     परिवार को सशक्त और सुखी बनाने का स्थान है रसोई     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पूर्व विधायक स्व.श्री यादवेंद्र सिंह को दी श्रद्धांजलि     |     क्षेत्रीय अतिरिक्त संचालक उच्च शिक्षा भवन रीवा का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया लोकार्पण     |     महावीर जयंती के एक दिन पूर्व विशाल अहिंसा रैली निकली     |     श्री सीताराम महायज्ञ एवं राम कथा को लेकर शहर में निकली विशाल कलश शोभा यात्रा     |     सिमरोदा स्कूल में लापरवाह शिक्षकों पर गिरेगी गाज, जांच के बाद जारी होंगे नोटिस     |     गैस सिलेंडर, बिजली दरों और पेट्रोल-डीजल की समस्या को लेकर कांग्रेस का 30 मार्च को प्रदेशव्यापी प्रदर्शन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811