Let’s travel together.

श्यामपुर से सीहोर को जोड़ने वाली सड़क पहली बारिश में उखडी

0 251

अनुराग शर्मा सीहोर

तमाम दावे ओर भारी भस्टाचार के बीच फुल डेप्थ रिक्लेमेशन (एफडीआर) तकनीक से बनने वाली तकरीबन 30 करोड़ की जिला मुख्यालय सीहोर को श्यामपुर से जोड़ने वाली सड़क पहली बारिश में उखड़ गई इस सड़क को लेकर बनाने वाली कंपनी दावा कर रही थी कि एफ डी आर तकनीक से बनने वाली ये सड़क प्रदेश की पहली सड़क है जो आम सड़को से दो गुना मजबूत होती है आज मानसून की पहली बारिश ने सड़क निर्माण कंपनी के तमाम दावों की पोल खोल दी सड़क पर जगह जगह दरारे नजर आने लगी वही सड़क निर्माण कंपनी द्वारा बनाई गई पुलिया भी धंस गई जिसके चलते सीहोर का श्यामपुर से सड़क संपर्क टूट गया वही करीब 30 से अधिक गाँव के लोगो को भी सीहोर आने में परेशानी का सामना करना पड़ेगा

सड़क निर्माण कंपनी ने दावा किया था कि इस तकनीक का उपयोग कर उत्तरप्रदेश और तेलंगाना में इस पद्धति से सड़क बनाई जा चुकी हैं ओर इस तरह की सड़क बनाने में सामान्य सड़को के मुकाबले आधी लगात आती है

सीहोर श्यामपुर के बीच बनाई जा रही 24.30 किमी लंबी इस सड़क को बनाने में 30 करोड़ रुपए खर्च किये गए । इसे फुल डेप्थ रिक्लेमेशन यानि एफडीआर तकनीक से बनाया जा रहा है। यह सड़क इस तकनीक से बनने वाली प्रदेश की पहली सड़क थी जो अब पूरी तरह उखड़ चुकी है जगह जगह इसमे दरारे आ गई है पुलिया धस चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

योग ध्यान और प्राणायाम सत्र का किया आयोजन     |     अब बांग्लादेश में भी ‘जनादेश चोरी’ के आरोप के क्या मायने?अजय बोकिल     |     फ्लोरोसिस जिला स्तरीय कोऑर्डिनेशन मीटिंग का आयोजन     |     मेहगांव में किशोरी विकास व्यक्तित्व शिविर संपन्न     |     गीदगढ़ गौशाला में मृत पड़ा तेंदुआ, मौत का कारण अज्ञात, तेंदुए की मौत कैसे हुई होगी जांच     |     श्री सिद्धेश्वर धाम सिद्ध गुफा पर राम कथा और अश्वमेध महायज्ञ की पूर्ण आहुति के साथ समापन     |     गोदावरी पॉवर एण्ड इस्पात लिमिटेड में 55वां राष्ट्रीय सुरक्षा सप्ताह मनाया जाएगा     |     धीवर समाज माँढर परगन के वार्षिक आमसभा में मेघावी छात्र छात्रो का हुआ सम्मान     |     संत गाडगे महाराज की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई     |     गांव गरीब के भविष्य को उज्जवल बनाना चाहते थे डॉ खूबचंद बघेल     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811