Let’s travel together.

पीएम मोदी ने भव्य स्वागत के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति को दिया धन्यवाद

109

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने व्हाइट हाउस में हुए शानदार स्वागत की तारीफ की और इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन का शुक्रिया अदा किया। अपने ट्वीट में उन्होंने जो बाइडेन और उनकी पत्नी जिल बाइडेन को टैग करते लिखा, ‘आदर-सत्कार के लिए आपका धन्यवाद।’ पीएम ने इसका एक वीडियो भी शेयर किया है। बता दें कि राष्ट्रपति बाइडेन के साथ पीएम मोदी के रिश्ते दोस्ताना भी हैं। इसी की खातिर ने बाइडन ने मोदी के लिए व्हाइट हाउस में एक निजी डिनर का आयोजन किया। ये मुलाकात इतनी खास थी कि खुद बाइडेन और जिल बाइडेन ने आगे बढ़कर मोदी का स्वागत किया।

मोदी के लिए प्राइवेट डिनर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इन दिनों अमेरिका के राजकीय यात्रा पर हैं। बता दें कि नरेंद्र मोदी दूसरे ऐसे भारतीय प्रधानमंत्री हैं जिन्हें अमेरिका ने स्टेट विजिट यानी राजकीय दौरे पर आमंत्रित किया है। जो बाइडेन और यूएस की फर्स्ट लेडी जिल बाइडेन ने व्हाइट हाउस में पीएम मोदी के लिए प्राइवेट डिनर का आयोजन किया था। इस दौरान दोनों देशों के नेताओं ने एक दूसरे को गिफ्ट भी दिए।

क्या है कार्यक्रम?

आज शाम 7:30-8:30 बजे के बीच व्हाइट हाउस में पीएम मोदी का आगमन समारोह होगा। यहां पीएम मोदी का ग्रैंड वेलकम होगा। इसके बाद उन्हें 21 तोपों की सलामी दी जाएगी। इस दौरान पीएम मोदी के स्वागत के लिए 600 भारतीय भी मौजूद रहेंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस इसके बाद रात 8:30 से रात 9:30 बजे तक पीएम मोदी की राष्ट्रपति बाइडन के साथ ओवल ऑफिस में द्विपक्षीय बैठक करेंगे। इसके बाद पीएम मोदी और जो बाइडेन रात 10:00 से 10:30 बजे तक साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे। इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में दोनों नेता पत्रकारों के सवालों का जवाब देंगे।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

फैक्ट्री चौराहा पर हादसे की कार 25 दिन बाद भी लावारिस, जिम्मेदार बेखबर     |     दीवानगंज के पास खेजड़ा जमुनिया में स्थित वेलस्पन कंपनी के कोटिंग प्लांट में भीषण आग, लाखों का नुकसान     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर फिर हादसा, कोसाखेड़ी जोड़ पर दो बाइक टकराईं, दो युवक गंभीर     |     जवारे विसर्जन में बड़ी संख्या में सनातनी हुए शामिल     |     रामनवमी पर उमड़ा आस्था का जनसैलाब, शोभायात्रा का जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत     |     100 बच्चों का भविष्य अधर में, समय से पहले बंद मिला शासकीय स्कूल     |     आईडीबीआई बैंक एफडी घोटाला मामला,फर्जी बॉन्ड बनाने वाले प्रिंटिंग प्रेस संचालक सहित दो ओर गिरफ्तार     |     खरोरा क्षेत्र में कोयला माफिया सक्रिय,अवैध कारोबार पर उठे सवाल     |     श्रीराम कथा का भव्य शुभारंभ, शोभायात्रा निकली     |     पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने खटका मेले का किया शुभारंभ     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811