Let’s travel together.

रायसेन में नेशनल लोक अदालत का आयोजन

0 670

रायसेन ।आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने अपनी समस्याओं का तुरंत निराकरण कराकर नेशनल लोक अदालत योजना का लाभ लिया तथा अपने लंबित पड़े प्रकरणों को समाप्त कराया और योजना का लाभ लिया।

रायसेन में आज नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया जिसमें करीब 13 हजार 500 मामलो को रखा गया जिसमें कई मामलों में निपटारा करके आम लोगों को सुलभ तरह छूट देकर लाभ दिया गया तो वहीं सरकार को भी पैसे की वसूली होती है।बहीं लोक अदालत की बात करते हैं तो सबसे ज्यादा मामले विद्युत चोरी के देखने को मिले जिसमें लोगों को सुलभ तरह से सहूलियत देकर उनके विद्युत चोरी के निपटारे किए गए जिसमें करीब 10 लाख रूपये की राशि वसूल की गई तो वही स्टेट बैंक के भी डूब के खाते के भी करीब 10 लाख की वसूली हुई और शाम तक 7-8 लाख रुपये की राशि वसूल हो जाएगी। वहीं जिला न्यायधीश ओंकारनाथ ने बताया कि करीब 10 हजार ऐसे मामले को अदालत में लगने वाले होते हैं उनको और करीब 3 हजार 500 सो ऐसे मामले अदालत में चल रहे है इनको नेशनल लोक अदालत में आज रखा गया है जिसमें कई मामलों में सुलभ और आसान तरीके से समझौता कर लोगों को लाभ दिया गया है ये नेशनल लोक अदालत नालसा की योजना है जिसके माध्यम से हर 3 महीने में लोक अदालत रखी जाती है जिसमें उपभोक्ता अपने लंबित मामलों का निराकरण कराते है।


बहीं विद्युत मंडल के जूनियर इंजीनियर संजय पटेल ने बताया कि प्रीलिटिगेशन के लगभग 4 हजार और लिटिगेशन के करीब 2 हजार मामलों को आज रखा गया है जिसमे करीब 25 से 30 प्रकरणों में समझौता हुआ है और कई में शाम तक निराकरण हो जायेगा।लोगों को कई परेशानियों का सामना करना पड़ता है लेकिन समझा कर उनके प्रकरणों का निपटारा किया जाता है। वही इस नेशनल लोक अदालत में इस स्कीम का लाभ लेने वाले लाभार्थियों का कहना है कि यह सरकार की अच्छी योजना है जिसमें हमारे प्रकरणों का निपटारा हुआ है ईसके बाद हमने अपने प्रकरणों को यहां पर नेशनल लोक अदालत में खत्म कराये हैं हम नेशनल लोक अदालत के आभारी हैं।

-बाइट-ओंकार नाथ
जिला एवं सत्र न्यायाधीश
रायसेन।

-वाइट-नवनीत शर्मा
महाप्रबंधक SBI

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811