Let’s travel together.

इंस्टाग्राम यूजर्स अब डाउनलोड कर सकेंगे रील्स फीचर रोल आउट

114

 अब यूजर्स इंस्टाग्राम से सीधे रील्स डाउनलोड कर सकेंगे। पहले ऐसा करने के लिए थर्ड पार्टी की मदद लेना पड़ता था जोकि बहुत ज्यादा पेचीदा प्रोसेस है। हाल ही में कंपनी ने अमेरिका में एक लेकर आ रही। इंस्टाग्राम के हेड एडम मोसेरी ने अपने ब्रॉडकास्ट चैनल पर लिखा,’अमेरिका में हम पब्लिक अकाउंट के जरिए शेयर किए गए रील्स को आपके कैमरा रोल में डाउनलोड करने का फीचर रोलआउट कर रहे हैं।

शॉर्ट वीडियो और इमेज शेयरिंग प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के यूजर्स को अब थर्ड पार्टी ऐप को यूज करने की जरूरत नहीं होगी। मोसेरी ने बताया है कि प्राइवेट अकाउंट के जरिए शेयर किए गए रील्स को डाउनलोड नहीं किया जा सकता है। वहीं, पब्लिक अकाउंट वाले यूजर्स रील्स डाउनलोड करने के फीचर को अकाउंट सेटिंग से ऑफ कर सकते हैं, जिससे रील्स डाउनलोड ऑप्शन डिसेबल हो जाएगा।

ऐसी होगी यह प्रोसेस

-सबसे पहले उस रील्ड को ओपन करें जिससे आप डाउनलोड करना चाहते हैं।

-इंस्टाग्राम के राइट साइड में मौजूद शेयर आइकन पर टैप करें।

-कॉपी लिंक ऑप्शन के बगल में डाउनलोड का ऑप्शन पर टैप करें।

-आपकी रील्स डाउनलोड हो जाएगी।

भारत के यूजर्स को करना होगा इंतजार

इंस्टाग्राम के इस फीचर के लिए भारत के यूजर्स को अभी इंतजार करना होगा। यह फीचर अभी अमेरिका में रोल आउट हुआ है। अभी इसका फायदा सिर्फ अमेरिका के यूजर्स को मिल रहा है। वहीं, भारत समेत अन्य देशों में इसको आने में समय लगेगा। हालांकि कंपनी इस बारे में कुछ भी क्लियर नहीं किया है कि यह फीचर कब तक भारत में आएगा।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आशीष सोनी बने भाजपा पिछडा वर्ग मोर्चे के जिला मंत्री     |     35 साल से रह रहे थे, एक झटके में टूट गए मकान! ठंड में सड़क पर आए 3 परिवार      |     जब कुंवरगढ़ में कोचिया के घर पहुंचे विधायक     |     सड़क किनारे 3 से 4 फीट गहरी खाई खोदकर छोड़ी, वाहन चालकों पर मंडरा रहा हादसे का खतरा     |     हाईवे से रेलवे स्टेशन तक दूरी बताने वाले संकेतकों में बड़ी गड़बड़ी, यात्री हो रहे परेशान     |     कलेक्टर रोहित सिसोनिया के आदेश पर कुपोषित बच्चों की स्वास्थ्य जांच, दो बच्चे एनआरसी में भर्ती     |     बालमपुर घाटी में कार डिवाइडर से टकराई, 5 किमी लंबा जाम लगा     |     बाल विवाह मुक्त भारत के संकल्प के साथ रायसेन में निकली भव्य ई-रिक्शा जागरूकता रैली     |     जिला स्तरीय फ्लोरोसिस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर      |     भारतीय ज्ञान परंपरा की थीम पर जिला स्तरीय युवा महोत्सव की रूपांकन प्रतियोगिताएं संपन्न     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811