Let’s travel together.

भारत की शेरनियों ने एशिया कप जीतकर रचा इतिहास बांग्लादेश को हराया

131

महिला इमर्जिंग एशिया कप 2023 का फाइनल भारत ए ने जीत लिया। भारतीय टीम ने रोमांचक मुकाबले में बांग्लादेश को 31 रनों से मात दी। पहले बल्लेबाजी करते भारत ने 7 विकेट खोकर 127 रन बनाए थे। जवाब में बांग्लादेश टीम 96 रन पर ऑलआउट हो गई।

भारतीय महिला टीम की पारी

मैच की बात करें तो टॉस जीतकर भारतीय महिला टीम बल्लेबाजी करने उतरी। कप्तान श्वेता सहरावत और उमा चेन्नी के 28 रन की साझेदारी की। इसके बाद कनिका अहूजा के 30 रन और वृंदा दिनेश ने 36 रनों की बदौलत टीम 127 रन तक पहुंची। बांग्लादेश की ओर से सुल्ताना खातून और नाहिदा अख्तर को 2-2 सफलता मिली।

बांग्लादेश महिला टीम की पारी

लक्ष्य का पीछा करने उतरी बांग्लादेश की टीम 19.2 ओवर में 96 रन बनाकर सिमट गई। भारत की जीत की हीरो श्रेयंका पाटिल रहीं। उन्होंने 4 ओवर में 13 रन देकर 4 विकेट लिए। वहीं, मन्नत कश्यप को 3 और कनिका अहूजा ने 2 विकेट अपने नाम कर लिए।

पाकिस्तान को हराकर फाइनल में पहुंचा था बांग्लादेश

सेमीफाइनल में भारत का मुकाबला श्रीलंका से होना था। हालांकि बरसात के कारण मैच धुल गया। लीग टेबल में शीर्ष पर रहने के कारण भारतीय टीम फाइनल में पहुंच गई। वहीं, बांग्लादेश की महिला टीम पाकिस्तान को सेमीफाइनल में 6 रन से हराकर फाइनल में पहुंची थी।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.

आचार्य श्री समय सागर महाराज से लिया सागर समाज ने आशीर्वाद     |     चाकू की नोक पर श्रमिक से लूटपाट,हिस्ट्रीशीटर सहित तीन गिरफ्तार     |     शराब परिवहन करते वाईक सहित दो गिरफ्तार     |     राजनीतिक ताकत बन रहे युवा किसी का सियासी टूल न बन जाएं.. अजय बोकिल      |     नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811